{"_id":"62e98d82f8dbe516c8178d10","slug":"two-bikes-collided-one-burnt-four-injured-karnal-news-knl1166644174","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वतखोरी में गिरफ्तार आरोपी दो दिन के रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्वतखोरी में गिरफ्तार आरोपी दो दिन के रिमांड पर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। रिटायर्ड पुलिस अधिकारी के परिजनों से 13.50 लाख रुपये का पेंशन ऋण दिलाने के नाम पर चार लाख रुपये की रिश्वत मांगने वाले दोनों आरोपियों को विजिलेंस टीम ने मंगलवार दोपहर अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। अब विजिलेंस रिमांड के दौरान दोनों आरोपियों द्वारा पीड़ित से लिए गए 40 हजार रुपये की बरामदगी करेगी, वहीं पूर्व में ली गई अन्य रिश्वत मामलों की पूछताछ करेगी।
स्टेट विजिलेंस ब्यूरो करनाल के इंस्पेक्टर सचिन कुमार की अगुवाई में बिजीलेंस टीम ने सोमवार को महालेखाकार विभाग के दो कर्मचारियों को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इनमें एक घरौंडा में तैनात डाटा एंट्री ऑपरेटर दीपक कुमार तो दूसरा असिस्टेंट एकाउंट अफसर प्रमोद कुमार है। इन दोनों पर आरोप है कि रिटायर्ड पुलिस अधिकारी के परिजनों से 13.50 लाख रुपये का पेंशन ऋण दिलाने के नाम पर चार लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।
सोमवार को चिड़ाव मोड़ पर शिकायतकर्ता को 2.50 लाख रुपये का चेक व एक लाख रुपये नकद लेकर बुलाया गया था। यहीं पर रिश्वत लेते हुए डाटा एंट्री ऑपरेटर दीपक कुमार को गिरफ्तार किया गया। उसने बताया कि ये रिश्वत के रुपये महालेखाकार विभाग में असिस्टेंट एकाउंट अफसर प्रमोद कुमार ने मांगे हैं, वह इस समय जींद में है। इस पर जींद जाकर प्रमोद कुमार को भी गिरफ्तार किया गया। स्टेट विजिलेंस ब्यूरो करनाल के इंस्पेक्टर सचिन ने बताया कि दोनों आरोपियों को मंगलवार दोपहर को अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड लिया है। अब दोनों आरोपियों से रिश्वत के रूप में लिए गए 40 हजार रुपये रिकवरी और अन्य मामलों की संलिप्तता के बारे में पूछताछ की जाएगी।