फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two bikes collided, one burnt, four injured

दो बाइकें भिड़ीं, एक धू-धू कर जली, चार घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Two bikes collided, one burnt, four injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। मेरठ रोड पर दो मोटरसाइकिलों की आपस में भिड़ंत हो गई। इसके बाद एक बाइक में आग लग गई। जिससे बीच सड़क पर बाइक धू-धू कर जल उठी। इसमें मोटरसाइकिल सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल के ट्रामा सेंटर भिजवाया। पुलिस अभी मामले की जांच में जुटी है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दो बाइकों पर चार युवा सवार होकर उत्तर प्रदेश की तरफ जा रहे थे। दोनों की मेरठ रोड पर अचानक टक्कर हो गई। इसके बाद एक बाइक पर आग लग गई। जिसमें बाइक पूरी तरह जल गई। मौके पर फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर मोटरसाइकिल में लगी आग पर काबू पाया। जिसमें चारों युवा घायल हैं। इनमें दो युवाओं को सिर में गंभीर चोट लगी है। एक को हाथ और दूसरे को पैर पर चोटें आई हैं। घटना शाम साढ़े छह बजे की है। पुलिस मौके पर पहुंची। कैराना निवासी बजीर और असलम सहित चारों को पुलिस ने ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed