फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two accused of stealing paddy from mill arrested, Rs 2 lakh recovered

Karnal News: मिल से धान चोरी करने वाले दो आरोपी काबू, दो लाख बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 07:20 AM IST
विज्ञापन
Two accused of stealing paddy from mill arrested, Rs 2 lakh recovered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। निसिंग में एक राइस मिल से धान से भरी ट्रैक्टर ट्राली चोरी कर बेचने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से दो लाख 5 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। निसिंग थाना प्रभारी जगदीश कुमार के अनुसार 21 मार्च को एक राइस मिल के मालिक ने शिकायत दी थी कि उसके राइस मिल से धान की 300 बोरियां चोरी हुई है। इस शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

मामले की जांच करते हुए आरोपी इमरान निवासी बरेली उत्तर प्रदेश व रोहित निवासी शेरिया झज्जर को निसिंग क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ पर सामने आया कि दोनों आरोपी काफी दिनों से उसी मिल में कार्य कर रहे थे और उन्होंने 23 फरवरी की रात को धान से भरे एक ट्रैक्टर-ट्राली को मिल से निकाला और तरावड़ी अनाज मंडी में एक आढ़ती को यह कहकर बेच दी कि यह उनकी फसल है और वह यूपी के किसान हैं। जिस पर उसने वह फसल खरीदकर आरोपियों के खाते में ऑनलाइन पेमेंट ट्रांसफर कर दी। इसके बाद उन्होंने ट्रैक्टर-ट्राली को वापस मिल में खड़ा कर दिया और कुछ दिन बाद नौकरी छोड़कर वह वहां से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि आरोपी अब दोबारा से निसिंग में किसी अन्य राईस मिल में नौकरी करने के नाम पर ठगी करने की नियत से निसिंग में आए थे, जहां पर उनकी टीम द्वारा दोनों को काबू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed