{"_id":"67fc2487d80f1b4a43008e76","slug":"two-accused-of-breaking-car-glass-arrested-karnal-news-c-18-knl1008-623298-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: शराब के नशे में धुत युवकों ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: शराब के नशे में धुत युवकों ने किया हमला
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। सेक्टर-13 बाजार में नशे में धुत लड़कों ने कुछ युवकों पर हमला कर चोटिल कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने उनके गले से सोने की चेन भी छीन ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना शहर पुलिस को सेक्टर 8-9 पार्ट- निवासी आरव लाठर ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ सेक्टर-13 की मार्केट में स्थित एक दुकान पर भोजन कर रहा था। तभी नशे में धुत राघव बत्रा, वैभव अरोड़ा अपने साथ 6-7 लड़कों को दो गाड़ियों में लेकर पहुंचे। इनमें से एक गाड़ी पर कोई नंबर प्लेट नहीं थी।
आरोपियों ने डंडे, चाकू और अन्य हथियारों से उस पर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए जब वह वहां से भागा, तो हमलावरों ने उसके गले से सोने की चेन छीन ली। घटना में आरव को सिर, नाक, हाथ और पैरों पर गंभीर चोटें आई हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि हमलावरों का इरादा उसे जान से मारने का था। यही नहीं, हमले के दौरान उन्होंने उसकी वीडियो भी बनाई और उसे वायरल करने की धमकी दी।