फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   two Accused arrested in Youth murder

गोली हत्याकांड में दो आरोपी काबू

Fri, 04 Oct 2013 11:15 PM IST
करनाल
करनाल Updated Fri, 04 Oct 2013 11:15 PM IST
विज्ञापन
two Accused arrested in Youth murder
गांव गोली में एक युवक की हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक हत्या के आरोपी वीरेंद्र सिंह और दीपक मोरमाजरा के रहने वाले हैं। एक आरोपी अभी भी फरार है।
विज्ञापन



गौरतलब है कि गोली गांव में बुधवार देर रात धारदार हथियार से वार उत्तर प्रदेश के जोनपुर के रहने वाले युवक  रघविंद्र की हत्या कर दी गई थी।

वह गांव गोली में किसान कृष्ण कुमार के यहां खेत में काम करता था। रोज की तरह रघविंद्र बुधवार की रात खाना खाने के बाद खेत में सोने चला गया था।

सुबह जब किसान कृष्ण कुमार अपने खेत में पहुंचा तो, उसने रघविंद्र कहीं दिखाई नहीं दिया। इसके बाद वह जब ट्यूबवेल के कोठरे के पास पहुंचा, तो उसने देखा कि राघविंद्र चारपाई पर लहूलुहान पड़ा है। इसके बाद कृष्ण कुमार ने आसपास के किसानों और पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना पाकर बल्ला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना था कि घटना को देखकर लगता है कि मृतक का हमलावरों के साथ संघर्ष भी हुआ होगा। क्योंकि कोठरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था। जांच से पता चलता है कि किसी तेज हथियार से वार कर युवक की गर्दन काटी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर मधुबन से फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी बुलाई गई थी। टीम ने कई स्थानों से अंगुलियों के निशान लिए हैं। पुलिस रघविंद्र के फोन की कॉल डिटेल निकालने के लिए भी प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed