{"_id":"634dc1b407259347902373e3","slug":"two-accused-arrested-for-cheating-1-5-crores-in-the-name-of-sending-abroad-karnal-news-knl12480183","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश भेजने के नाम पर 1.5 करोड़ की ठगी करने वाले दो आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश भेजने के नाम पर 1.5 करोड़ की ठगी करने वाले दो आरोपी काबू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। पुलिस चौकी सेक्टर नौ की टीम ने विदेश भेजने के नाम पर कई लोगाें से करीब 1.5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सेक्टर नौ पुलिस चौकी से एएसआई सुलेंद्र कुमार ने बताया कि टीम ने 15 अक्तूबर को आरोपी राजकुमार वासी गांव असोला फतेहपुरी, बाहरी दिल्ली व 16 अक्तूबर को दूसरे आरोपी विनीत कुमार वासी गुरु नानक नगर नई दिल्ली को दिल्ली से गिरफ्तार किया। आरोपी राजकुमार को कोर्ट में पेश कर पांच दिन के रिमांड व आरोपी विनीत का चार दिन का रिमांड लिया गया है।
प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर मेक्सिको का फर्जी वीजा बना लोगों को झांसे में लेकर विदेश भेजने का काम करते थे और मैक्सिको भेजने के बजाय जंगलों के रास्ते अलग-अलग देशों में भेज देते थे। जिसके बाद भी आरोपी इन लोगों को विभिन्न अवैध माध्यमों से मैक्सिको भेजने की बात कहकर लगातार गुमराह करते रहते थे। आरोपियों से फर्जी कागजात तैयार करने में प्रयोग किए गए उपकरण व धोखाधड़ी कर वसूली गई नकदी बरामद की जाएगी। गिरोह के अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
यह था मामला
शिकायतकर्ता वीरेंद्र वासी सेक्टर नौ करनाल ने थाना सेक्टर 32/33 में शिकायत देकर बताया था कि वह अपने बच्चों को विदेश भेजने के संबंध में 14 जून को राजकुमार बैसोया से दिल्ली स्थित ऑफिस में मिला था। इस दौरान राजकुमार से बच्चों को मैक्सिको भेजने के संबंध में डील हुई थी। जिसके बाद राजकुमार ने अपने एक अन्य साथी विनीत कुमार व अन्य के साथ मिलकर अलग-अलग समय पर विभिन्न माध्यमों से शिकायतकर्ता पक्ष के नौ लोगों से एक करोड़ 49 लाख 80 हजार रुपये ले लिए।