{"_id":"2f12347670a5d0889ff3dae237c80700","slug":"twenty-five-thousand-award-on-rape-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुराचार के आरोपी पर पच्चीस हजार का इनाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुराचार के आरोपी पर पच्चीस हजार का इनाम
करनाल
Updated Sun, 08 Dec 2013 04:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरी कक्षा की बच्ची को अगवा कर उससे दुराचार करने का प्रयास करने के आरोपी की सूचना देने वाले को पच्चीस हजार रुपये ईनाम दिया जाएगा।
यह घोषणा थाना बुटाना पुलिस ने की है। थाना प्रभारी श्रीदत्त शर्मा ने बताया कि ईनाम की घोषणा की गई है। आरोपी की सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
इससे पहले पुलिस आरोपी का स्केच भी जारी कर चुकी है और इसे गली-मोहल्लों और मुख्य स्थानों पर चस्पा किया गया है।
गौरतलब है कि बच्ची से दुराचार का प्रयास करने का फरार आरोपी थाना बुटाना पुलिस के लिए परेशानी बना है। आरोपी घटना के दिन से ही मौके से फरार है।
लोगों और पुलिस का अनुमान है कि आरोपी इस क्षेत्र का ही निवासी हो सकता है, लेकिन इस संदर्भ में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। थाना प्रभारी श्रीदत्त शर्मा ने बताया कि कई पहले एक युवक ने आठ वर्ष बच्ची को अगवा कर लिया था। बच्ची स्कूल से छुट्टी होने के बाद अपने भाई के साथ घर जा रही थी।
दोनों भाई बहन अपने घर से कुछ दूरी पर थे कि एक युवक बच्ची को साथ ले गया और उसने भाई को घर भेज दिया।
युवक बच्ची को स्टेशन एरिया स्थित एक सुनसान मकान में ले गया और छेड़छाड़ के बाद बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया। बाद में आरोपी बच्ची को बेहोशी की हालत में छोड़ कर फरार हो गया।