{"_id":"6750106640fa2a543f07183e","slug":"tushar-won-five-medals-in-national-and-state-level-competitions-karnal-news-c-18-knl1008-532446-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: तुषार ने राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय मुकाबलों में जीते पांच पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: तुषार ने राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय मुकाबलों में जीते पांच पदक
Wed, 04 Dec 2024 01:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 04 Dec 2024 01:48 PM IST
विज्ञापन
सुखदेव चौहान
करनाल। कर्णनगरी का तुषार एथलीट जिले के खिलाड़ियों के लिए उभरती प्रतिभा की मिसाल बनकर उभरा है। तुषार दौड़ के 600 मीटर प्रतियोगिता में भाग लेता है, उसका अभी तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन एक मिनट 20 सेकंड रहा है। तुषार राष्ट्रीय व राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में दो स्वर्ण, दो रजत व एक कांस्य पदक जीत चुका है।
करनाल खंड के कलामपुरा गांव का निवासी तुषार अंडर 16 की प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेता है। वह अपने किसान पिता की इकलौती संतान है जो कि दसवीं कक्षा में पढ़ता है। तुषार ने बताया कि नीरज चोपड़ा को देखकर उनके मन में देश का बेहतर एथलीट बनने की बात आई। फलस्वरूप वह कड़ी मेहनत के दम पर निरंतर आगे बढ़ता गया।
उसने कर्ण स्टेडियम में कोच सतीश पंघाल के पास लगातार तीन साल तक अभ्यास किया। अब नरवाना में आर्य पब्लिक स्कूल में पढ़ाई कर रहे है तथा वहीं पर रहकर विभिन्न एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं की तैयारी भी कर रहे है। उसका अगला मुख्य लक्ष्य एशियाई खेलों में देश के लिए पदक लाना है।
विज्ञापन
हाल में वह सात दिसंबर को उड़ीसा के भुवनेश्वर में आयोजित होने वाली ओपन जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेंगे। यह प्रतियोगिता 12 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी, जिसमें सात राज्यों के खिलाड़ी भाग लेंगे। संवाद
ये हैं उपलब्धियां
करनाल में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में दो बार स्वर्ण पदक जीते। पंचकूला में आयोजित जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीता। जींद में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भी रजत पदक हासिल किया। जम्मू कश्मीर में आयोजित नॉर्थ जोन नेशनल चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता।