फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Truck operator dies after being hit by car in fog

Karnal News: कोहरे में कार की टक्कर से ट्रक परिचालक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Truck operator dies after being hit by car in fog
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल/घरौंडा। घने कोहरे में शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर मधुबन पक्के पुल धाम के पास कार ने ट्रक के परिचालक को टक्कर मार दी। इससे परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक कार छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने ट्रक चालक की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।

ट्रक चालक मेवात निवासी खलील ने बताया कि पक्के पुल धाम के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। सुबह करीब सात बजे कोहरे के कारण उन्हें आगे की स्थिति दिखाई नहीं दी। इस पर ट्रक निर्माणाधीन पुल की मिट्टी पर चढ़ गया। इस पर उसने ट्रक रोक लिया। इसके बाद वह और परिचालक आजाद (26) नीचे उतरकर गाड़ी की स्थिति देख रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान पीछे से आई क्रेटा कार ने परिचालक को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेने के बाद जांच शुरू कर दी। वहीं आरोपी कार चालक राहगीरों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए क्षतिग्रस्त कार छोड़कर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन




हंसते-हंसते कट रहे सफर में हादसे ने रुलाया

चालक खलील ने बताया कि वे और राजस्थान निवासी परिचालक आजाद दिल्ली की कंपनी का ट्रक चलाते हैं। आठ जनवरी को वे हैदराबाद से डाक पार्सल का सामान लेकर अंबाला के लिए चले थे। इतना लंबा सफर शांतिपूर्वक और हंसते-हंसते कट रहा था लेकिन नहीं पता था कि गंतव्य से महज 75 किलोमीटर की दूरी पर ही हादसे में परिचालक की जान चली जाएगी।



राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रभावित रहा यातायात

घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर जाम की स्थिति बन गई। पानीपत की तरफ से आने वाले वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी। करीब आधे घंटे तक जाम रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार और ट्रक को हटवाया, इसके बाद यातायात सुचारू हो पाया। मिट्टी पर चढ़े ट्रक का पिछला हिस्सा ही क्षतिग्रस्त हुआ है। कार आगे से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है। कार का एक पहिया पूरी तरह से जाम हो गया था। जब क्रेन से कार को हटाया जा रहा था तो एक ही पहिया घूम पा रहा था।




एक साल से चल रहा पुल का निर्माण

राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर पक्के पुल धाम के नजदीक नहर पर पुल का निर्माण एनएचएआई की ओर से किया जा रहा है। यहां करीब एक साल से काम चल रहा है। एनएचएआई की ओर से बैरिकेड लगाकर रास्ते को डायवर्ट भी किया गया है। लेकिन निर्माण कार्य की मिट्टी फैली हुई है। सड़क की चौड़ाई को भी बढ़ाया जा रहा है। सड़क सुरक्षा विशेषज्ञ एडवोकेट राजकुमार और तेजपाल का कहना है कि कोहरे में सावधानी संबंधित भी जरूरी इंतजाम होने चाहिए।

मेरठ---एसएन फार्म हाउस 100 फुटा रोड मृतको के शवो को कबिस्तान ले जाते लोगस  ------नीटू

मेरठ---एसएन फार्म हाउस 100 फुटा रोड मृतको के शवो को कबिस्तान ले जाते लोगस  ------नीटू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed