फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Truck full of bricks overturned in Rajwaha

Karnal News: ईंटों से भरा ट्रक रजवाहे में पलटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
Truck full of bricks overturned in Rajwaha
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मूनक। रेर पुल से मूनक की तरफ आ रहे सड़क पर ट्रक को मोड़ते समय ट्रक रजवाहे में पलट गया। गनीमत रही कि ट्रक ड्राइवर की जान बच गई। पानीपत से असंध मार्ग पर करनाल की तरफ जाने वाला रास्ता काफी दिन से न बनने के कारण वाहन चालक परेशान हैं। कई बार गांव वासियों की तरफ से प्रशासन व सरकार को इसकी लिखित रूप में शिकायत भी दी गई फिर भी यह रास्ता कई वर्षों से अधूरा पड़ा हुआ है।

बता दें कि इस सड़क पर किसान द्वारा केस किया हुआ था जो लगभग तीन वर्ष पहले जीत चुका है। अब यह रास्ता पुरानी जगह से नई जगह रजवाहे के नजदीक से गुजरता है और काफी कम चौड़ाई होने के कारण वाहन चालकों को इस रास्ते से अपने वाहनों को लाने में काफी दिक्कत होती है। कई बार तो भारी जाम लग जाता है। जिसमें वाहन चालक को कई-कई घंटे फंसे रहना पड़ता है। सरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश ने बताया कि इसकी शिकायत हमने कई बार विभाग के एसडीओ से भी की परंतु वे इसके प्रति कोई भी प्रतिक्रिया नहीं ले रहे। उन्होंने बताया कि इस रास्ते पर कुछ दुकान अवैध रूप से है। वह अब तक वैसे की वैसे है। कुछ दुकानों को तोड़कर रास्ता खोला गया था लेकिन पूरा रास्ता न खुलने के कारण वाहन चालकों को अपने साधन की मोड़ने में परेशानी का सामना करना पड़ता है क्योंकि ज्यादातर बड़े-बड़े वाहन टोल टैक्स बचाने के लिए इसी रास्ते से गुजरते हैं। जिसके कारण कई बार वाहन चालकों को व मोटरसाइकिलों को भी चोट लग चुकी है लेकिन प्रशासन इसकी तरफ कोई ध्यान नहीं है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed