{"_id":"68113bcf5a2d7c159b0d5706","slug":"tribute-paid-to-vinay-who-was-killed-in-terrorist-attack-karnal-news-c-18-knl1008-635131-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: आतंकी हमले में मारे गए विनय को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: आतंकी हमले में मारे गए विनय को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। इनेलो के स्थापना दिवस पर पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने शाखा ग्राउंड में बने पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर सभी ने सर्वप्रथम पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए विनय नरवाल को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए पार्टी का झंडा झुकाकर मौन रखा।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुरजीत शामगढ़ ने बताया कि 29 अप्रैल 1998 को इनेलो पार्टी की स्थापना हुई। जगत ताऊ देवी लाल ने हरियाणा प्रदेश का विश्व स्तर पर मान बढ़ाने का काम किया, क्योंकि वे एकमात्र ऐसे नेता थे जिन्होंने सभी समाजवादी नेताओं को एक मंच पर लाकर देश की सत्ता को अपने हाथ में लिया। उन्होंने जनहितैषी कार्य करके प्रदेश को गौरवान्वित किया। उन्होंने ओम प्रकाश चौटाला का स्मरण करते हुए कहा कि जिस प्रकार लौह पुरुष चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने सरकार आपके द्वार कार्यक्रम चलाकर जनता के हितों में नीतियां तैयार कर लाभ पहुंचाने का काम किया, उसी प्रकार हम सब साथियों को गांव-गांव जाकर लोगों को नीतियों से अवगत कराना है।
इसके बाद भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर परशुराम चौक पर पहुंचकर उन्हें पुष्प अर्पित किए गए। इस मौके पर सुरजीत संधू, यशवीर राणा, धर्मवीर पाढा, प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण कुटेल, राम कुमार ऐबला, कविता धनखड़, जयपाल पूनिया, मेहर सिंह रोड, सुमेर काछवा, मनिन्द्र पूनिया, मन्नू कश्यप, नरेश सांभली, रामफल व अन्य मौजूद रहे।