{"_id":"68dc2b56e94b5173590ab07b","slug":"treatment-starts-from-today-in-icu-hdu-of-district-civil-hospital-karnal-news-c-18-knl1008-749629-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: आज से जिला नागरिक अस्पताल के आईसीयू-एचडीयू में इलाज शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: आज से जिला नागरिक अस्पताल के आईसीयू-एचडीयू में इलाज शुरू
Wed, 01 Oct 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 01 Oct 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिला नागरिक अस्पताल में नए बने आईसीयू-एचडीयू भवन में बुधवार से मरीजों के इलाज शुरू हो जाएगा। अस्पताल के सीएमओ पूनम चौधरी ने मंगलवार को भवन का दौरा कर समीक्षा की। आईसीयू में लगाए गए उपकरणों की जांच की।
नए भवन में कुल 11 बेड हैं। इनमें दो आइसोलेशन कक्ष हैं। आधुनिक एबीजी मशीन के साथ ही अन्य अत्याधुनिक उपकरणों की मदद से गंभीर मरीजों का इलाज अब और अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक होगा। आईसीयू-एचडीयू में चार मेडिकल ऑफिसर, एक एमडी मेडिकल डॉक्टर और एक इंटेंसिव एनेस्थीसिया विशेषज्ञ नियुक्त किए गए हैं। जनसंपर्क अधिकारी डॉ. दीपक गोयल ने कहा कि अस्पताल की टीम पूरी तरह तैयार है।