फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Training conducted one hour before board exam

Karnal News: बोर्ड परीक्षा से एक घंटे पहले कराया प्रशिक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Training conducted one hour before board exam
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। निकाय चुनाव में पीठासीन अधिकारी और पोलिंग पार्टी में शामिल ऐसे शिक्षक जिनकी हरियाणा बोर्ड की परीक्षाओं में भी ड्यूटी लगी है, उन्हें वीरवार सुबह जल्द बुलाकर चुनाव संबंधित प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया गया।
इसके बाद उन्हें एक घंटा पहले बोर्ड परीक्षाओं में ड्यूटी देने के लिए भेज दिया गया। प्रशासन ने यह मामला संज्ञान में आने के बाद आनन-फानन व्यवस्था बदली।
विज्ञापन

वीरवार को शुरू हुई हरियाणा बोर्ड की परीक्षा के दिन ही दोपहर को एक बजे चुनाव ड्यूटी में लगे पीजीटी, टीजीटी व अन्य शिक्षकों के प्रशिक्षण का समय प्रशासन की ओर से रख दिया गया था। जबकि परीक्षा का समय दोपहर 12.30 बजे से साढ़े तीन बजे तक था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में शिक्षक असमंजस की स्थिति में थे कि वे चुनाव ड्यूटी करें या बोर्ड की परीक्षाएं संपन्न कराएं। क्योंकि बोर्ड की परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासन की ओर से व्यवस्था नहीं की गई थी। इस मामले को अमर उजाला ने 26 फरवरी के अंक में प्रमुखता से उजागर किया। जिस पर संज्ञान लेते हुए निकाय चुनाव के आरओ एवं एडीसी ने चुनावी प्रशिक्षण की व्यवस्था बदली।
26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व का अवकाश था और 28 फरवरी को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन था। ऐसे में व्यवस्था नए सिरे से बनाते हुए प्रशासन ने 27 फरवरी को ही सुबह नौ बजे बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी देने वाले शिक्षकों के प्रशिक्षण की व्यवस्था की। जबकि अन्य शिक्षकों को दोपहर के पूर्व निर्धारित समय पर ही प्रशिक्षण दिया गया।

अब तृतीय एवं अंतिम पोलिंग प्रशिक्षण एक मार्च को सुबह नौ बजे राजकीय पीजी कॉलेज सेक्टर-14 में होगा। इसके बाद एक मार्च को ही पीठासीन अधिकारी पोलिंग सामग्री सेक्टर-14 स्थित राजकीय कॉलेज से ही प्रशिक्षण उपरांत प्राप्त करेंगे और दो मार्च को पोलिंग के बाद यहीं पर जमा भी कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed