फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Train late in karnal

सरयू-यमुना एक्सप्रेस आठ घंटे लेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 02:36 AM IST
विज्ञापन
Train late in karnal
सोमवार को कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंची। सरयू-यमुना एक्सप्रेस आठ घंटे व ऊंचाहार एक्सप्रेस छह घंटे लेट होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इन ट्रेनों से करनाल पहुंचने वाले यात्री देरी से पहुंचे, जिस कारण उनके परिजन स्टेशन पर इंतजार करते दिखाई दिए। सरयू यमुना एक्सप्रेस 14649 जयनगर से अमृतसर गाड़ी आठ घंटे पांच मिनट लेट रही। इसका करनाल पहुंचने का समय दोपहर 1.10 बजे है। उंचाहार एक्सप्रेस प्रयाग से चंडीगढ़ गाड़ी छह घंटे लेट रही। इसका करनाल पहुंचने का ममय सुबह 6.45 बजे है। मुम्बई सीएसएमटी एक्सप्रेस 11058 अमृतसर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल गाड़ी एक घंटा 46 मिनट लेट रही। यह्र ेट्रेन शाम पांच बजकर तीन मिनट पर करनाल पहुंचती है।
विज्ञापन

वहीं झेलम एक्सप्रेस 11077 पुणे से जम्मूतवी गाड़ी 34 मिनट देरी से पहुंची। इसका करनाल पहुंचने का निर्धारित समय रात्रि 11.20 बजे है। कालका मेल 12311 हावड़ा-कालका अपने निर्धारित समय रात्रि 11.30 बजे से करीब दो घंटे देरी से बताई गई। जम्मूतवी एक्सप्रेस 18309 संबलपुर-जम्मूतवी चार घंटे 46 मिनट लेट बताई गई। यह ट्रेन रात्रि 12.26 बजे करनाल पहुंचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed