फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Told the teacher that her grandmother died and ran away with the student.

Karnal News: शिक्षिका से कहा नानी मर गई और छात्रा को लेकर फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 02:34 AM IST
विज्ञापन
Told the teacher that her grandmother died and ran away with the student.
- घरौंडा थाने में परिजनों ने दर्ज कराया अपहरण का केस
विज्ञापन

- आरोपी युवक ने मां बताकर एक महिला से भी स्कूल में कराई थी बात
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। भाई बनकर शिक्षिका को फोन पर नानी मरने की सूचना देकर एक युवक ने नौवीं की छात्रा को स्कूल से बुला लिया, इसके बाद छात्रा को लेकर भाग गया। आरोपी युवक ने शिक्षिका की एक महिला से भी फोन पर बात कराई। उस महिला ने छात्रा की मां बनकर शिक्षिका से बात की। जिसके बाद छात्रा को लेकर युवक भाग गया। छुट्टी के बाद जब छात्रा अपने घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने खोजबीन की। बाद में युवक की हरकतों का पता चला। मामला घरौंडा थानाक्षेत्र का है।
परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी स्कूल गई थी, जब छुट्टी के बाद वह घर नहीं लौटी तो रिश्तेदार और उसकी सहेलियों से जानकारी मांगी मगर कुछ पता नहीं चला। बाद में स्कूल की शिक्षिका से बेटी के बारे में पूछा तो उसने बताया कि छात्रा शुक्रवार सुबह स्कूल पहुंची थी मगर बाद में एक युवक ने फोन कर कहा कि वह छात्रा का भाई बोल रहा है, उनकी नानी की मौत हो गई है। शिक्षिका ने मां से बात कराने को कहा तो उसने एक महिला से भी बात कराई थी। इसके बाद उन्होंने छात्रा को स्कूल से ले जाने की अनुमति दी।
विज्ञापन

परिजनों ने आरोपी के खिलाफ अपहरण की धाराओं में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी की उम्र महज 14 साल है। योजना के तहत आरोपी उसे अपने साथ ले गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूट के रुपये लेने गई युवती लापता
निसिंग थानाक्षेत्र की रहने वाली एक युवती परिजनों से कहकर गई थी कि वह सूट की सिलाई के रुपये लेने जा रही है मगर अभी तक वह घर नहीं लौटी। दो दिन से युवती लापता है। ऐसे में परिजनों की चिंता बढ़ गई है। परिजनों ने युवती की काफी तलाश की मगर युवती के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। परिजनों ने निसिंग थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed