फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Told the importance of G-20 group to the students

Karnal News: विद्यार्थियों को बताई जी-20 समूह की महत्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
Told the importance of G-20 group to the students
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। भाजपा प्रवक्ता और ग्रामोदय न्यास के अध्यक्ष डॉ.वीरेंद्र सिंह चौहान रविवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय और केंद्रीय युवा कल्याण मंत्रालय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। यहां उन्होंने प्रतिभागी विद्यार्थियों को जी-20 समूह की शक्ति व महत्ता बताई। उन्होंने कहा कि विश्व की दो तिहाई आबादी व 75 प्रतिशत व्यापार इस समूह के पास है। इस समूह में 19 देश और यूरोपियन यूनियन शामिल हैं। उन्होंने बताया कि यह वर्ष इस समय इस समूह के माध्यम से दुनिया के समक्ष मुंह बाए खड़ी चुनौतियों के भारतीय चिंतन में निहित समाधान व्यावहारिक रूप से प्रस्तुत करने का है।

राजयोगिनी प्रेम दीदी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में राजयोगी अरुण भाई मुख्य वक्ता रहे। डॉ. चौहान ने कहा कि विश्व को भारतीय जीवन मूल्यों और ज्ञान सागर से चुन कर मणि-मौक्तिक देने में 140 देशों में फैला ब्रह्मकुमारी संगठन का नेटवर्क अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने सब प्रतिभागियों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलवाई। राजयोगिनी प्रेम दीदी ने कहा कि भारत के नेतृत्व जी-20 को इस वर्ष में जो हासिल करना है वह केवल सरकार के करने का काम नहीं। सारे समाज और सामाजिक संगठनों को मिल कर मानवता के हित में यह कार्य करना है। संचालन मधु ने किया। इस अवसर पर कैप्टन राजेंद्र सिंह राणा,दीपा खन्ना समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed