फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Today, married women will do sixteen adornments and observe a fast for the long life of their moon.

Karnal News: आज सोलह शृंगार कर अपने चांद की दीर्घायु के लिए व्रत रखेंगी सुहागिनें

Fri, 10 Oct 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 10 Oct 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Today, married women will do sixteen adornments and observe a fast for the long life of their moon.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। करवाचौथ का पर्व आज है, हर सुहागिन अपने चांद (पति) की दीर्घायु के लिए व्रत रखेगी और शाम को चांद का दीदार कर अपने पति के हाथ से जल ग्रहण कर व्रत पूर्ण करेंगी। सनातन धर्म में चंद्रमा की पूजा का आध्यात्मिक महत्व है, क्योंकि चंद्रमा को मन, शांति, समृद्धि और भावनात्मक स्थिरता का प्रतीक माना जाता है। चंद्रमा की पूजा से नकारात्मक विचारों से मुक्ति, स्वास्थ्य लाभ, और जीवन में शुभता व इच्छाओं की पूर्ति होती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान शिव ने चंद्रमा को अपने मस्तक पर धारण किया है, जिससे उसका महत्व और भी बढ़ जाता है।

माना जाता था कि सबसे पहले माता पार्वती ने इस व्रत की शुरुआत की थी। ज्योतिषाचार्य पंडित विनोद शास्त्री ने बताया कि आधुनिकता की चकाचौंध के बीच पर्व को मनाने में बाजारीकरण हावी हो गया लेकिन इस पर्व में सुहागिन का पूर्ण शृंगार करने का उल्लेख धर्मग्रंथों में भी मिलता है। सुबह चार से पहले व्रती सुगाहिनें सरगी खाएंगी, इसके बाद स्नान आदि करके भगवान श्रीहरि विष्णु की पूजा करके अपने पति की दीर्घायु के लिए व्रत की स्वीकार्यता के लिए संकल्प करेंगी। इसके बाद दोपहर को करवा चौथ व्रत की कथा सुनेंगी और शाम को चंद्रदर्शन के बाद प्रसाद ग्रहण करके अपना व्रत पूरा करेंगी।
विज्ञापन

पूजा का शुभ समय
- पूजा का शुभ समय सुबह 9:15 से 10:40 बजे तक रहेगा। इसके बाद दोपहर 1:35 बजे तक व्रत कथा सुनी जा सकती है।

चंद्रोदय का समय
- करवा चौथ की रात को करनाल में चंद्र का उदय समय 8:17 बजे है। इसके बाद सुहागिनें चंद्रदर्शन कर अपना व्रत संपन्न कर सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed