{"_id":"6244c2b75f9bc541426f73f1","slug":"today-is-the-last-date-for-admission-will-not-get-a-chance-again-karnal-news-knl1034113198","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाखिले की आज अंतिम तिथि, फिर नहीं मिलेगा मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाखिले की आज अंतिम तिथि, फिर नहीं मिलेगा मौका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के तहत जनवरी सत्र में दाखिले के लिए आज आवेदन कर सकते हैं। तीसरी लहर के चलते छात्र ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पाए थे। ऐसे में अब विश्वविद्यालय की ओर से ऑनलाइन दाखिला फार्म भरने की अंतिम तिथि को फिर बढ़ा दिया था। जिसके अनुसार, 31 मार्च आवेदन की अंतिम तिथि है। छात्र ऑनलाइन डिग्री प्रोग्राम और ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग में से किसी में भी दाखिले का विकल्प चुन सकते हैं।
विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक जनवरी सत्र में विद्यार्थियों को अब ऑनलाइन डिग्री प्रोग्राम में पढ़ाई का विकल्प मिल रहा है। नौकरी पेशा, युवा मार्केट डिमांड और रोजगार से जुड़े नए डिग्री कोर्स में दाखिला लेकर अपनी डिग्री पूरी कर सकते हैं। इससे उन्हें नौकरी में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। इसके अलावा ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग मोड का विकल्प पहले से उपलब्ध है। इसमें स्नातक, स्नातकोत्तर, एडवांस डिप्लोमा, डिप्लोमा सर्टिफिकेट कोर्स आदि हैं। दाखिले के लिए छात्रों को इग्नू के ऑनलाइन पोर्टल पर लॉग इन करके एकाउंट बनाना होगा। ब्यूरो
पुराने छात्र अगले सेमेस्टर में आज करें पंजीकरण
इग्नू में स्नातक और स्नातकोत्तर प्रोग्राम के विभिन्न डिग्री प्रोग्राम में छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। इन छात्रों को भी अगले सेमेस्टर में दाखिले के लिए दोबारा पंजीकरण कराना होगा। यदि कोई विद्यार्थी पंजीकरण नहीं कराता है तो अगले सेमेस्टर की पढ़ाई नहीं कर सकेगा, इसलिए पुराने विद्यार्थी भी आज अपना पंजीकरण जरूर करा लें।
विज्ञापन
चल रही दाखिला प्रक्रिया के तहत आवेदन करने का आज अंतिम दिन है, जो विद्यार्थी आवेदन करने से रह गए हैं, वे आज आवेदन जरूर कर लें। इसके बाद उन्हें आवेदन के लिए मौका नहीं मिलेगा।
- डॉ. पूनम कुमारी, निदेशक, क्षेत्रीय कार्यालय करनाल