फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   To avoid the sin of cow slaughter, the accused changed religion three years ago

Karnal: 45 गायों की हत्या का मामला, गोहत्या के पाप से बचने को तीन साल पहले आरोपियों ने बदला था धर्म

Tue, 14 Feb 2023 01:23 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 14 Feb 2023 01:23 AM IST
सार

नंदीग्राम गोशाला में गायों को जहर देने के आरोपी पांच दिन के रिमांड पर लिए गए हैं। गिरफ्तार चारों आरोपियों ने तीन साल पहले ईसाई धर्म अपना लिया था, ताकि गोहत्या के पाप से बच सकें। पुलिस ने गिरफ्तार चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। 

विज्ञापन
To avoid the sin of cow slaughter, the accused changed religion three years ago
गाय - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

हरियाणा के करनाल में नगर निगम की फूसगढ़ स्थित गोशाला नंदी ग्राम में 26 जनवरी की रात 45 गायों को जहर देने वाले गिरोह का मास्टर माइंड तो पुलिस के हत्थे चढ़ गया लेकिन गिरोह का मुखिया अभी फरार है। पुलिस को जानकारी मिली है कि गिरफ्तार चारों आरोपियों ने तीन साल पहले ईसाई धर्म अपना लिया था, ताकि गोहत्या के पाप से बच सकें।

विज्ञापन


मुखिया का गिरोह में नाम अमर व शाहबाद की डेहा बस्ती के प्रधान अमित के रूप में जाना जाता है। इधर, पुलिस ने गिरफ्तार चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से चारों को न्यायालय ने पांच दिन के रिमांड पर भेज दिया है। 
विज्ञापन


करनाल पुलिस ने गोशाला में 45 गायों को जहर देकर मारने के आरोप में कुरुक्षेत्र जिले के शाहबाद की डेहा बस्ती निवासी विशाल, करनाल की मंगल कॉलोनी निवासी रजत, अंबाला कैंट की डेहा बस्ती निवासी सोनू और जम्मू कश्मीर की झुग्गी-झोपड़ी निवासी सूरज को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन्हें सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस की मांग पर कोर्ट ने पांच दिन का रिमांड दे दिया है। सीआईए-2 के प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मिलने के बाद उनसे पूछताछ की जा रही है। उनसे उनका नेटवर्क खंगाला जाएगा, जो करनाल, अंबाला, कुरुक्षेत्र सहित कई जिलों में फैला बताया जा रहा है।

बताया ये भी जा रहा है कि इनके तार उत्तर प्रदेश के हड्डी व खाल माफियाओं से भी जुड़े हैं। जब आरोपियों से पूछा गया कि गाय को मारना पाप है तो उन्होंने बताया कि तीन साल पहले ही उन सभी ने अपना धर्म बदल लिया था, अब वह ईसाई हो गए हैं। 

सियासी रसूख का इस्तेमाल कर लिया ठेका
बताते हैं कि शाहबाद की डेहा बस्ती निवासी विशाल इसका मास्टर माइंड है। वह पहले से ही हड्डी खाल के धंधे से जुड़ा है। उसने पहले तो डेहा बस्ती के प्रधान अमित उर्फ अमर को इस धंधे में शामिल किया। उसके प्रभाव व सियासी रसूख का इस्तेमाल करके मृत पशुओं को उठाने, खाल, हड्डी आदि का ठेका लिया और इसके बाद उसने कई साथियों को जोड़कर बड़ा नेटवर्क खड़ा कर लिया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कई हड्डी व सींग मिलों से संपर्क स्थापित कर लिया। गोवंश की खाल के धंधेबाजों से भी संबंध स्थापित कर लिए। जांच अधिकारी ने बताया कि अमर उर्फ अमित की तलाश जारी है। वह लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा है। 


नेटवर्क का खुलासा करने के प्रयास
इधर, कई ऐसे सवाल हैं जो अभी गोवंश को मारने के आरोपियों से जानने हैं। वह कब से और कौन-कौन सी गोशालाओं के संपर्क में हैं, कोई व्यक्ति गोशालाओं का तो नहीं शामिल है। उनके गिरोह में कौन-कौन शामिल हैं, कितने जिलों में या राज्यों में उनका नेटवर्क है। वह खाल व हड्डी कहां बेचते हैं आदि जानकारी हासिल करना अभी बाकी है। यदि सही जानकारी मिल जाती है तो एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed