{"_id":"653df973e4984a4bf90e55b7","slug":"three-year-old-boy-drowned-while-playing-in-garhpur-tapu-of-karnal-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal: गढ़पुर टापू में खेलता हुआ तीन साल का बालक जोहड़ में डूबा, दो भाइयों में है सबसे छोटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal: गढ़पुर टापू में खेलता हुआ तीन साल का बालक जोहड़ में डूबा, दो भाइयों में है सबसे छोटा
Sun, 29 Oct 2023 11:49 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sun, 29 Oct 2023 11:49 AM IST
सार
गांव गढ़पुर टापू से शनिवार दोपहर बाद लापता हुए करीब तीन वर्षीय तेजस का शव रविवार को पुलिस ने गांव के तालाब से बरामद कर लिया। जिसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल भेज दिया है।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
करनाल के इंद्री के गढ़पुर टापू गांव में खेलता हुआ तीन साल का बालक अचानक जोहड़ में गिर गया। परिजनों आसपास के गांव में लोगों से पूछताछ की, मगर बालक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। तभी किसी ने बताया कि बालक जोहड़ के पास खेल रहा था। उसके बाद ही बालक के जोहड़ में गिरने का शक हुआ। बालक की तलाश में गोताखोरों ने सर्च अभियान चलाया, मगर बालक का पता नहीं चल सका। रविवार को गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद बालक के शव को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
गांव गढ़पुर टापू से शनिवार दोपहर बाद लापता हुए करीब 3 वर्षीय तेजस का शव रविवार को पुलिस ने गांव के तालाब से बरामद कर लिया। जिसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार करीब साढ़े 4 बजे तक तेजस अपने घर के सामने खेल रहा था। इसके बाद वह अचानक से लापता हो गया। परिजनों ने पूरे गांव में तेजस की तलाश की, लेकिन उसका कहीँ पता नही चला।
विज्ञापन
इस पर परिजनों को तेजस के तालाब में गिर जाने का अंदेशा हुआ तो उन्होंने तेजस को तालाब में ढूढ़ना शुरू किया। तालाब में पानी अधिक होने के कारण परिजन तालाब में अधिक आगे नहीं बढ़ पाए। इसके बाद रविवार सुबह तालाब से पानी निकालना शुरू किया तो तेजस का शव किनारे आ गया। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार तेजस दो भाइयों में छोटा था। उसका बड़ा भाई 5 वर्ष का है। तेजस के पिता राज मिस्त्री का काम करते हैं।
विज्ञापन
अधिकारी के अनुसार
मासूम तेजस के शव को गांव के ही तालाब से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है। - राजपाल, थाना प्रभारी इंद्री।