फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   three policeman suspended for recovery in bus going from meerut to punjab

बस में वसूली करते तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 02:48 AM IST
विज्ञापन
three policeman suspended for recovery in bus going from meerut to punjab
प्राइवेट बस से पुलिस के पैसे लेने का वीडियो मिलने पर एसपी करनाल ने पीसीआर इंचार्ज समेत तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एक प्राइवेट बस सवारियों को लेकर मेरठ से पंजाब जा रही थी। जब बस मेरठ रोड से करनाल में पहुंची तो वहां पर उनको पीसीआर-13 ने रोक लिया। आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने जांच के लिए बस को रुकवाया और पैसे वसूलने के बाद ही आगे जाने दिया। बताया गया है कि दो कर्मियों ने बस वालों से पैसे लिए और इस दौरान एक कर्मी पीसीआर के अंदर ही बैठा था। पूरे घटनाक्रम का बस के अंदर बैठे लोगों में से किसी ने वीडियो बना लिया। वीडियो बनाने के बाद इसको एसपी करनाल के पास भेज दिया। साथ ही शिकायत भी दी। वीडियो के बाद पीसीआर इंचार्ज ईएसआई गोबिंद, हेड कांस्टेबल पवन और सिपाही विनोद को सस्पेंड कर दिया गया है। एसपी सुरेंद्र कुमार भौरिया ने बताया कि उनके पास वीडियो के साथ शिकायत आई है, जिसके बाद तीन पुलिस कर्मियों को सस्पेंड किया गया है। मामले की जांच करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed