{"_id":"689b8fd9cd3ae5e6360cedb7","slug":"three-people-arrested-on-charges-of-theft-karnal-news-c-246-1-sknl1022-142183-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: चोरी के आरोप में तीन लोगों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: चोरी के आरोप में तीन लोगों को पकड़ा
Wed, 13 Aug 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 13 Aug 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। सेक्टर-17 थाना की पुलिस टीम ने चोरी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के नारायण वर्मा, राहुल व बसंत विहार कॉलोनी के रविंद्र कुमार के तौर पर हुई है। इनसे चोरी का सामान बरामद कोर्ट में पेश किया, जहां से तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि चोपड़ा गार्डन की उषा देवी ने शिकायत दी थी कि उनका सेक्टर-17 की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में घर हैं। घर से 11 अगस्त को एलईडी, कैमरा, इनवर्टर बैटरी, चूल्हा व अन्य सामान चोरी हुआ था। संवाद
चोरी करते एक पकड़ा, दो साथी भागे
यमुनानगर। थाना छप्पर पुलिस की चोरी करते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अंबाला के मुलाना के गांव अलीपुरा निवासी कुलदीप कुमार उर्फ कल्लू के रूप में हुई। थाना प्रबंधक प्रमोद कुमार ने बताया कि कुलदीप व उसके दो साथी सरस्वतीनगर स्थित गांव माली माजरा में बिजली तार काट रहे थे। पुलिस ने मौके पर कुलदीप को पकड़ लिया। उसके दो साथी मौके से भाग गए। कुलदीप से दो बाइक व तार बरामद कर लिए गए। बाद में उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। संवाद
शराब की 21 बोतल के साथ गिरफ्तार
यमुनानगर। रामपुरा पुलिस चौकी की टीम ने देसी शराब की 21 बोतल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। युवक के पास इस शराब का परमिट व लाइसेंस नहीं था। पूछताछ में आरोपी की पहचान शांति कॉलोनी यमुनानगर निवासी सुमित कुमार के रूप में हुई। चौकी प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि सुमित के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
सट्टे की खाईवाली में दो आरोपी काबू
यमुनानगर। जिला पुलिस ने दो स्थानों से सट्टा खाईवाली में दो लोग गिरफ्तार किए। उनके पास से 10350 रुपये बरामद हुए। दोनों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। स्पेशल स्टाफ के प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि टीम ने गुप्त सूचना पर पुराना हमीदा में सट्टे खाईवाली करते पुराना हमीदा निवासी युसूफ सलमानी को पकड़ा। उसके पास से 8300 रुपये बरामद हुए। थाना शहर जगाधरी पुलिस ने जगाधरी की राजेश कॉलोनी से मुखर्जी पार्क निवासी सतीश कुमार को सट्टा खाईवाली करते पकड़ा। उसके पास से 2050 रुपये बरामद हुए। संवाद