फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Three more dengue cases found, number of patients reaches 50

Karnal News: डेंगू के तीन और केस मिले, 50 पहुंची मरीजों की संख्या

Fri, 19 Sep 2025 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 19 Sep 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Three more dengue cases found, number of patients reaches 50
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढती जा रही है। वीरवार को भी तीन और मरीज मिले हैं। इसके बाद मरीजों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सबसे अधिक डेंगू के मरीजों की संख्या शहर में है। जबकि 14 से अधिक गांव और कस्बों में भी डेंगू फैल चुका है। वहीं, नगर निगम के फॉगिंग के दावों के बीच डेंगू का लार्वा हर दिन बढ़ रहा है।
सिविल सर्जन कार्यालय से बायोलोजिस्ट पिंकी के अनुसार, वीरवार को 186 घरों में डेंगू का लार्वा मिला तो स्वास्थ्य विभाग ने 132 घरों के मकान मालिकों को नोटिस थमाया है। इसके अलावा अब तक 7444 घरों में डेंगू का लार्वा मिल चुका है। जिसके लिए विभाग 3077 घरों को नोटिस थमा चुका है। अब तक 1044526 घरों की जांच की जा चुकी है। जिसके लिए शहर 16 और ग्रामीण क्षेत्र की 150 टीमें लगातार घर-घर जाकर लार्वा जांच रही है और साथ में लोगों को लार्वा न पनपने देने के लिए जागरूक कर रही है।
विज्ञापन


इन क्षेत्रों से आ रहे डेंगू के केस
करनाल शहर समेत इंद्री, घीर, मधुबन, मिरघन, कुटेल, चौरा, बड़सत, सालवन, तरावड़ी, रंबा, निसिंग, जुंडला, बरौटा और सग्गा से डेंगू के केस आ रहे हैं।



उप सिविल सर्जन डॉ. अनु शर्मा ने लोगों से सप्ताह में एक दिन ड्राई डे मनाने की अपील की है जिसमें लोग अपने घरों की टंकी, कूलर, गमलों और खाली कंटेनरों की सफाई कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि केस बढ़ रहे हैं लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है और सबसे पहले खुद से जागरूक होने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed