{"_id":"62be0c053835e81f152343a2","slug":"three-killers-of-youth-arrested-karnal-news-knl113194190","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक के तीन हत्यारोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक के तीन हत्यारोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सेक्टर 32-33 थाना पुलिस ने मामूली कहासुनी पर छत से गिराकर युवक की हत्या करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरके पुरम मंगलपुर कॉलोनी निवासी कृष्णपाल की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।
जिसमें बताया गया था कि 27 जून की रात करीब एक बजे उसका बेटा अमन भागते हुए घर आया। उसके पीछे चार लड़के डंडे व ईंट लेकर लगे थे। बचाव के लिए उनका बेटा छत पर चढ़ गया। हमलावरों में से दो युवक उसके पीछे छत पर गए और दो घर के बाहर खड़े रहे। छत पर गए दो युवकों ने उनके बेटे को छत से फेंक दिया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। शिकायतकर्ता ने उस समय अमन के साथ एक राहुल नाम के लड़के का भी नाम लिया था।
थाना प्रभारी राजीव मिगलानी की टीम ने बुधवार को आरके पुरम गली नंबर तीन निवासी अजय जो मूल रूप से कैथल के अहमदपुर का रहने वाला है, गली नंबर तीन निवासी नवीन जो मूल रूप से निसिंग के प्रेमखेड़ा गांव का है और निसिंग के वार्ड 13 निवासी कुलदीप को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपियों ने यह वारदात कबूल की। आरोपियों को शक था कि मृतक अमन व साथी राहुल उनके ऑटो में से चोरी करने के लिए आए थे। जिसकी वजह से आरोपियों ने डंडे आदि निकालकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और जब अमन व राहुल उनसे बचकर भागे तो दो आरोपी अमन के पीछे उसके घर में घुस गए। जब अमन उनसे बचने के लिए अपनी छत पर चढ़ा तो आरोपियों ने उसे छत से धक्का दे दिया और फरार हो गए। आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल डंडे व एक ऑटो बरामद किया है।