फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Three criminals who gave weapons to the shooters arrested

Karnal News: शूटरों को हथियार देने वाले तीन इनामी बदमाश काबू

Sat, 07 Sep 2024 06:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 07 Sep 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
Three criminals who gave weapons to the shooters arrested
करनाल। शहर के निजी अस्पताल के बाहर हवाई फायर करने के मामले में पुलिस ने तीन इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन बदमाशों शूटरों को हथियार व पांच हजार रुपये दिए थे। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया था। इस दौरान आरोपियों से दो कार भी बरामद की गई है।
विज्ञापन

डीएसपी मुख्यालय वीर सिंह ने बताया कि सात अगस्त को शहर के एक निजी अस्पताल के बाहर बाइक सवार दो बदमाशों ने हवाई फायर किया था। इस मामले में पुलिस की सीआईए वन की टीम ने मुठभेड़ के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इन दोनों आरोपियों से पूछताछ में पता चला था कि हवाई फायर करने के लिए आरोपियों को हथियार व पांच हजार रुपये शिव कॉलोनी निवासी गौरी शंकर उर्फ गौरी, टपराणा निवासी प्रवीन व सदर बाजार निवासी सन्नी राणा ने दिए थे।
विज्ञापन

इसके बाद टीम ने दो सितंबर को तीनों आरोपियों को नई अनाज मंडी के पीछे से गिरफ्तार कर लिया। इन आरोपियों पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम भी रखा गया था। आरोपियों को तीन सितंबर को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके पास विदेशी नंबर से कॉल आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉल करने वालो कहा था कि करनाल से असंध रोड पर एक ट्रांसफार्मर के नीचे हथियार रखे हैं। वह हथियार शूटरों तक पहुंचाने है। इस काम के उन्हें 50 हजार रुपये मिले थे। आरोपियों से हथियार को लाने व ले जाने में प्रयोग की गई दोनों कार भी बरामद की गई है। पुलिस रिमांड खत्म होने पर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया और कोर्ट के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed