{"_id":"663ab7a4de6a26b6460e71a7","slug":"three-accused-of-vehicle-theft-arrested-seven-e-rickshaws-and-bikes-recovered-karnal-news-c-18-knl1008-384342-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: वाहन चोरी के तीन आरोपी धरे, सात ई-रिक्शा और बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: वाहन चोरी के तीन आरोपी धरे, सात ई-रिक्शा और बाइक बरामद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। पुलिस की एंटी ऑटो थेफ्ट टीम ने वाहन चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों से पुलिस ने सात ई-रिक्शा व बाइक बरामद की हैं। पुलिस की एंटी ऑटो थेफ्ट टीम के इंचार्ज रोहताश सिंह के अनुसार टीम ने सूचना के आधार पर दबिश देकर आरोपी अशोक उर्फ मौजी निवासी माजरा रोड़ान करनाल को छह मई को काछवा रोड, भाखड़ा नहर की पटरी से गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ के आधार पर दो चोरी की बाइक व एक ई-रिक्शा बरामद की गई। आरोपी ने इनमें से ई-रिक्शा पानीपत व एक बाइक थाना सिविल लाइन क्षेत्र से और एक बाइक थाना सेक्टर 32-33, करनाल क्षेत्र से चोरी की थी।
वहीं टीम ने मंगलवार को बजीदा रोड करनाल पर नई सब्जीमंडी के पास नाकाबंदी के दौरान दो आरोपियों राहुल उर्फ मोटा निवासी जाटल रोड पानीपत और हरिओम निवासी पानीपत को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों से चोरी की दो बाइक व दो ई-रिक्शा बरामद किए। इनमें से एक बाइक थाना घरौंडा क्षेत्र से, एक बाइक थाना इंद्री क्षेत्र से व दो थाना सिविल क्षेत्र से चोरी की गई थी। आरोपी अशोक उर्फ मौजी के खिलाफ पहले भी चोरी के करीब 18 से 20 मामले दर्ज हैं। जिनमें वाहन चोरी और ट्रांसफार्मर चोरी की वारदात शामिल हैं। जिसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। वहीं आरोपी राहुल पहले झगड़े के मामले में जेल जा चुका है।