{"_id":"61a14754b007f537b362f280","slug":"three-accused-of-bike-theft-arrested-five-bikes-recovered-karnal-news-knl90884693","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार, पांच बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार, पांच बाइक बरामद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। पुलिस ने बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार की पांच बाइक बरामद की हैं। आरोपियों से इंद्री और घरौंडा क्षेत्र के पांच मामलों का खुलासा हुआ है। जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी नशे के आदी थे। नशे की पूर्ति के लिए वाहन चोरी करते थे। वे एकांत में खड़ी बाइक पर नकली चाबी लगाकर या डायरेक्ट करके चोरी करते थे।
पुलिस की एंटी ऑटो व्हीकल थेफ्ट टीम के इंचार्ज रोहताश ने बताया कि दो आरोपी अजय कुमार और संजू वासी बीड़ माजरी को सूचना पर रम्बा चौक से बाइक सहित गिरफ्तार किया। आरोपियों ने थाना इंद्री क्षेत्र से चोरी की दो और घरौंडा थाना क्षेत्र से एक वारदात का खुलासा किया। जिसके बाद आरोपियों से चोरी की दो बाइक और बरामद की गई। टीम ने तीसरे आरोपी कपिल वासी गांव ब्याना बीड माजरा को चोरी की बाइक सहित मेरठ रोड से गिरफ्तार किया। आरोपी ने थाना इंद्री क्षेत्र से दो बाइक चोरी का खुलासा किया। दूसरी बाइक भी बरामद की गई।
तीनों आरोपी जेल जा चुके
जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों के खिलाफ पहले भी बाइक चोरी के कई मामले दर्ज हैं। आरोपी संजू बाइक चोरी के तीन मामलों में व बाकी दोनों आरोपी बाइक चोरी के एक-एक मामले में जेल में सजा काट चुके हैं, अभी जमानत पर थे।