फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Threat to kill family in land dispute

Karnal News: जमीन के लिए झगड़े में परिवार को दी मारने की धमकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Threat to kill family in land dispute
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। बड़ागांव डेरा में जमीन विवाद के चलते एक परिवार को जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित साहब सिंह निवासी बड़ागांव डेरा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने दो साल के लिए जितेन्द्र कौर से लिखित रूप में पांच एकड़ जमीन ठेके पर ली थी। इस जमीन पर उसका 14 वर्षीय बेटा अभजीत सिंह कुछ समय पहले खेत में गया था।

पीड़ित का आरोप है कि इसके कुछ दिन बाद करीब 100 लोग गाड़ियों, मोटरसाइकिलों और एक टेंपो में सवार होकर उसके डेरे पर पहुंचे। इनमें से कुछ हथियारों से लैस थे, जिनमें दो देसी कट्टे और एक पिस्टल शामिल थी। इन लोगों ने उसके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी और कहा कि अगर उसने जमीन नहीं छोड़ी तो परिवार को खत्म कर दिया जाएगा। साहब सिंह ने आरोपियों के नाम कृष्ण, तेजबीर और अन्य 80-90 अज्ञात के रूप में दिए हैं। घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद बताई जा रही है। पीड़ित ने थाने में लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed