फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Thousands of devotees gathered to see Baba Shyam

Karnal News: बाबा श्याम के दर्शन के लिए उमड़े हजारों श्रद्धालु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Thousands of devotees gathered to see Baba Shyam
तरावड़ी। श्याम सेवा समिति की ओर से श्याम वार्षिकोत्सव व भंडारे का आयोजन तरावड़ी अनाज मंडी में किया गया। इसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा। खाटू श्याम का भव्य दरबार सजाया गया। बड़ी संख्या में बाबा श्याम का आर्शीवाद प्राप्त करने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

बाबा श्याम का सतरंगी फूलों से मनमोहक श्रृंगार किया गया। वार्षिक महोत्सव के दौरान तरावड़ी अनाज मंडी में खूब आतिशबाजी भी हुई। तरावड़ी, नीलोखेड़ी, करनाल, अंबाला, कुरुक्षेत्र समेत आसपास के ग्रामीण इलाकों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने श्याम बाबा के दरबार पर शीश नवाकर सुख समृद्धि की कामना की। श्याम भक्त बाबा श्याम के जयकारे लगाते हुए मन्नत मांगी। श्याम भक्त शीश के दानी की जय, हारे के सहारे की जय जैसे जयकारों के साथ दर्शन कर रहे थे।
विज्ञापन

प्रसिद्ध कलाकारों की प्रस्तुति से श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। भजन कीर्तन के समय भक्तों हर्षोल्लास से नाचने लगे। यह कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। वार्षिकोत्सव के मौके पर छप्पन भोग भी भगवान खाटू श्याम को लगाया गया। आयोजकों की ओर से पूजा-अर्चना के साथ स्तुति की गई। श्याम भजनों की मधुर धुनों पर श्याम भक्त जमकर झूमे। पुष्प वर्षा व गुब्बारों की विशेष सजावट तरावड़ी अनाज मंडी में आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed