{"_id":"6afe05a881758f4513021148","slug":"dark-spots-will-be-eliminated-2000-new-lights-will-be-installed-karnal-news-c-18-knl1018-1034797-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: डार्क स्पॉट होंगे खत्म, लगेंगी 2000 नई लाइटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: डार्क स्पॉट होंगे खत्म, लगेंगी 2000 नई लाइटें
विज्ञापन
करनाल। नगर निगम ने शहर में करीब 2000 नई स्ट्रीट लाइटें लगाने की तैयारी की है। इसके लिए 30 नवंबर को टेंडर खोला जाएगा। साथ ही पांच नई अधिकृत कॉलोनियों में 235 लाइटें लगाने का काम नवंबर में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। शहर की सड़कों और कॉलोनियों में पसरे अंधेरे को लेकर अमर उजाला की पड़ताल के बाद नगर निगम ने स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सुधारने की दिशा में योजना बनाई है।
तीन नवंबर को प्रकाशित खबर में शहर में 2500 से ज्यादा डार्क स्पॉट, हर पांचवें खंभे पर बंद लाइट और शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं होने की स्थिति उजागर की गई थी। कई वार्डों में पार्षदों ने भी खराब लाइटों और डार्क स्पॉट की शिकायतें की थीं। वार्ड-4 में करीब 300, वार्ड-6 में 350 और वार्ड-18 में 150 डार्क स्पॉट होने की बात सामने आई थी। वार्ड-20 में भी मुख्य मार्गों पर लाइटें बंद होने की शिकायत थी। इसके बाद नगर निगम आयुक्त सलोनी शर्मा ने सर्वे कराकर अब विद्युत शाखा के अभियंताओं के साथ समीक्षा बैठक कर व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए हैं।