फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Thieves entered the house by climbing the wall, stole jewelery and cash

Karnal News: दीवार फांदकर घर में घुसे चोर, गहने-नकदी साफ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 12:56 PM IST
विज्ञापन
Thieves entered the house by climbing the wall, stole jewelery and cash
- शादी में गया था परिवार, कमरे और अलमारी के ताले तोड़े
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। बुढ़नपुर चमार खेड़ा गांव में चोरों ने बंद मकान में सेंधमारी करके लाखों की नकदी और गहनों पर हाथ साफ किया। वारदात के समय परिवार शादी में गया था। चोरों ने दीवार फांदकर घर में प्रवेश किया और कमरे व अलमारी के ताले तोड़कर चोरी को अंजाम दिया है। शादी से आने के बाद परिवार को चोरी की जानकारी हुई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।


पीड़ित की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की। बुढ़नपुर चमार खेड़ा निवासी अजय पंवार ने बताया कि गत दिवस वह परिवार समेत मामा के लड़के की शादी में गए थे। मकान पर ताला लगा था। अगले दिन घर वापस आए तो घर के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ मिला। अलमारी से 1.20 लाख रुपये की नकदी, सोने की बाली के दो सेट, सोने का रानी हार, तीन अंगूठी, चार सोने की चेन, सोने का टिक्का, सोने के टोप्स, चांदी की पाजेब व अन्य सामान गायब मिला। करीब दो लाख रुपये के गहने चोरी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed