{"_id":"6947087763004d37b0050836","slug":"thieves-broke-into-an-agricultural-farm-and-stole-15-lakh-rupees-worth-of-crop-medicine-karnal-news-c-18-knl1018-805926-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कृषि फार्म खिड़की तोड़कर घुसे चोर, फसलों की डेढ़ लाख दवा चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कृषि फार्म खिड़की तोड़कर घुसे चोर, फसलों की डेढ़ लाख दवा चोरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। निसिंग के बहलोलपुर गांव में स्थित एक कृषि फार्म से चोर करीब डेढ़ लाख रुपये की फसलों की दवाओं की 10 पेटियां चोरी करके ले गए। चोरों ने कृषि फार्म की खिड़की को तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। निसिंग थाना पुलिस ने कंपनी के प्रबंधक की शिकायत पर चोरी की प्राथमिकी दर्ज की है।
टेक्नो एग्री साईंस लिमिटेड कंपनी में सहायक प्रबंधक हरिंद्र सिंह ने निसिंग पुलिस को शिकायत दी कि उनकी कंपनी ने गांव बहलोलपुर में सतीश पोसवाल का करीब 45 एकड़ का फॉर्म खेती के लिए ठेके पर लिया हुआ है। इस फॉर्म में कंपनी की ओर से आलू की फसल उगाई गई है। उनके फॉर्म में आलू की फसल में उपयोग के लिए महंगी दवाइयां रखी गई थीं। रात को अज्ञात व्यक्ति ने फॉर्म हाउस की खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां रखी 10 पेटी दवाइयां चोरी कर लीं।
उन्होंने बताया कि चोरी हुई दवाइयों की कीमत करीब एक लाख 50 हजार रुपये है। शिकायत के आधार पर निसिंग थाना पुलिस ने चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।