फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   They drank cold drinks, ate sweets and took away jewellery and cash worth lakhs.

Karnal News: कोल्ड ड्रिंक पी और मिठाई खाई और ले गए लाखों के गहने व नकदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
They drank cold drinks, ate sweets and took away jewellery and cash worth lakhs.
बिखरा पढ़ा अलमारी का सामना स्वयं
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। मंगल कॉलोनी पार्ट-2 में चोरों ने एक बंद मकान के ताले तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। चोरों ने घर में घुसने के बाद जल्दबाजी नहीं दिखाई। पहले फ्रीज में रखी कोल्डड्रिंक पी, मिठाई खाई और उसके बाद पूरे घर को खंगालकर आराम से भाग गए। घटना का पता तब चला जब परिवार अस्पताल से वापस घर लौटा और मुख्य दरवाजे के टूटे ताले व बिखरा सामान देखा।

मकान मालिक मनोज कुमार ने बताया कि उनके छोटे भाई भगवानदास की पत्नी का पथरी का ऑपरेशन हुआ था। इस कारण पूरा परिवार अस्पताल में व्यस्त का। पिछले कुछ दिनों से घर बंद पड़ा था। परिवार के सदस्य लगातार अस्पताल आ-जा रहे थे, जिसके चलते मकान लंबे समय तक खाली रहा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि देर शाम जब परिवार घर लौटा तो मुख्य दरवाजे के ताले टूटे हुए मिले। कमरों का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था, अलमारियों के लॉक टूटे हुए थे और घर का हर कोना खंगाला गया था। चोर घर से करीब 10 से 12 तोले सोने-चांदी के आभूषण और 10 से 12 हजार रुपये की नकदी लेकर गए हैं। उन्हें करीब 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चोरों ने वारदात से पहले घर में रखे खाने-पीने के सामान का भी इस्तेमाल किया। परिवार के अनुसार चोरों ने फ्रीज में रखी कोल्ड ड्रिंक पी और मिठाई खाई। रसोईघर और ड्राइंग रूम में खाने-पीने की वस्तुओं के खुले पैकेट और खाली बोतलें मिलने से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि चोर काफी समय तक घर के अंदर रहे। उन्होंने आशंका जताई है कि चोरी की इस घटना से पहले घर की रेकी की गई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed