फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   There is such a magic on your face that I am drawn without any strings...

Karnal News: तेरे चेहरे पे वो जादू है, बिन डोर खिंचा जाता हूं...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
There is such a magic on your face that I am drawn without any strings...
डॉ. मंगलसेन सभागार में कैरोके क्लब की ओर सजी गीतों की महफिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। डॉ. मंगलसेन सभागार परिसर में कैरोके क्लब की ओर से रविवार को गीतों की सदाबहार महफिल सजाई गई। इसमें अवतार सिंह तारी ने गीत- तेरे चेहरे पे वो जादू है, बिन डोर खिंचा जाता हूं। जाना होता है और कहीं, तेरी ओर चला आता हूं... गाया तो लोग झूमने लगे। इसके बाद गीतों का सिलसिला जारी रहा।

सतरंगी महफिल की शुरुआत मनिंदर बब्बू ने की। उन्होंने गाया-वादियां तेरा दामन, रास्ते तेरी बांहें, जाओगे तुम कहां...। इसके बाद प्रदीप त्यागी ने प्यार में दिल पे मार दे गोली, ले ले मेरी जान...। योगेंद्र सिसौदिया ने हां पहली बार, इक लड़की मेरा हाथ पकड़कर बोली, हां रे हां...। हरीश वधावन ने गाया-कितना हसीन चेहरे, कितनी प्यारी आंखें...। सीमा सचदेवा ने गुनगुनाया-ये दिल और उनकी निगाहों के साए, मुझे घेर लेते...। संगीता मिगलानी ने गीत प्रस्तुत किया- अगर दिलवर की रुसवाई हमें मंजूर हो जाए, सनम तू बेवफा के नाम से मशहूर हो जाए...। अंजलि शर्मा ने गाया- रंग दिल की धड़कन भी आती तो होगी...। इसी तरह अरविंदर सिंह, अरुण राजपाल, अनिरुद्ध कालड़ा, कंवल कुमार, विजय शर्मा, दवेंद्र अरोड़ा, रश्मि थापर सहित कई लोगों ने गीतों के माध्यम से दर्शकों की तालियां बटोरीं। अवतार सिंह तारी ने बताया कि क्लब को कलाकार मनिंदर बब्बू संचालित करती हैं। उन्होंने कई कलाकारों की प्रतिभा को पहचान कर उसे तराशा है। समाजसेवी जरनैल सिंह और शिवानंद अतिथि रहे। मंच संचालन संयोजक मनिंदर बब्बू व अंजली शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed