{"_id":"67f2eb31053c81ed530a067c","slug":"there-is-no-difference-between-the-words-and-actions-of-the-state-government-jagmohan-karnal-news-c-18-knl1008-618006-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश सरकार की कथनी और करनी में अंतर नहीं : जगमोहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश सरकार की कथनी और करनी में अंतर नहीं : जगमोहन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। आमजन की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर तय समय सीमा के अंदर किया जा रहा है। यह बात करनाल विधायक जगमोहन आनंद ने कही। वह रविवार को नेहरू पैलेस में चाय पर चर्चा के दौरान लोगाें से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा आ रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में हरियाणा को पहला एयरपोर्ट मिलने जा रहा है। इसी दिन प्रधानमंत्री यमुनानगर में थर्मल पावर प्लांट की नई इकाई का शिलान्यास भी करेंगे।
हरियाणा में प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में ट्रिपल इंजन की सरकार काम कर रही है। वर्तमान सरकार जनता की कसौटी पर खरा उतरने के लिए निरंतर प्रयासरत है। पिछले 10 वर्षों में भी हरियाणा सरकार ने जनता की समस्याओं पर गंभीरता से काम किया है। यही कारण है कि जनता ने सरकार को तीसरी बार काम करने का मौका दिया है।