फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   There is a possibility of drizzle today, temperature may rise

Karnal News: आज भी बूंदाबांदी के आसार, बढ़ेगा तापमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 03:02 AM IST
विज्ञापन
There is a possibility of drizzle today, temperature may rise
10... ... मंगलवार दोपहर को सेक्टर 12 में बारिश के बीच छात्रा लेकर जाता व्य​क्ति। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। सुबह आठ बजे से शुरू हुई रिमझिम बारिश दोपहर तक चलती रही, जिसके कारण तापमान में आई आंशिक गिरावट से गर्मी से राहत मिली। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार मंगलवार को भी कहीं-कहीं बूंदाबांदी व हल्की बारिश की संभावना है लेकिन अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है।

रात को मौसम का मिजाज खुश्क रहा लेकिन मंगलवार सुबह आठ बजे से काली घटाएं घिरीं और रिमझिम बारिश शुरू हो गई। जिससे कुछ सड़कों पर पानी भी भर गया लेकिन कुछ समय बाद सड़कों पर कीचड़ नजर आने लगी। लोगों को गर्मी से राहत तो मिली ही धान की फसल को भी फायदा पहुंचा, क्योंकि इन दिनों धान ग्रोथ कर रहा है, रिमझिम बारिश से उसकी बढ़वार बेहतर हो सकती है। सीएसआरआई की जिला मौसम वेधशाला में सोमवार को अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो रविवार से आंशिक रूप से कम है, वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इसमें एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि कल के बाद मानसूनी गतिविधियां एक बार फिर तेज हो सकती हैं, जिससे 21 व 22 अगस्त को हल्की से मध्यम बारिश व कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना है।

10... ... मंगलवार दोपहर को सेक्टर 12 में बारिश के बीच छात्रा लेकर जाता व्यक्ति। संवाद

10... ... मंगलवार दोपहर को सेक्टर 12 में बारिश के बीच छात्रा लेकर जाता व्यक्ति। संवाद

10... ... मंगलवार दोपहर को सेक्टर 12 में बारिश के बीच छात्रा लेकर जाता व्यक्ति। संवाद

10... ... मंगलवार दोपहर को सेक्टर 12 में बारिश के बीच छात्रा लेकर जाता व्यक्ति। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed