फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   There is a danger of data tampering of 85 percent of the city's properties.

Karnal News: शहर के 85 फीसदी सपंत्तियों के डाटा में छेड़छाड़ का खतरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 06:35 AM IST
विज्ञापन
There is a danger of data tampering of 85 percent of the city's properties.
- संपत्ति आईडी को एक बार ऑनलाइन क्लिक कर स्वप्रमाणित करना अनिवार्य, जिससे संपत्ति आईडी स्वत: हो जाएगी लॉक
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। शहर के 85 प्रतिशत संपत्तिधारक ऐसे हैं, जिन्होंने अपनी संपत्ति आईडी को स्वप्रमाणित नहीं किया है। जिसके कारण उनकी संपत्ति आईडी में छेड़छाड़ का खतरा तो है ही, साथ ही उनकी आईडी में फर्जी तरीके से आपत्ति दाखिल करने का भी खतरा बना हुआ है। यही कारण है कि हरियाणा सरकार चाहती है कि शहरी क्षेत्र के शतप्रतिशत नागरिक अपनी संपत्ति आईडी को एक बार ऑनलाइन क्लिक करके स्वप्रणाणित कर लें, जिससे उनकी संपत्ति आईडी स्वत: ही लॉक हो जाएगी। इसके बाद कोई उनकी संपत्ति आईडी से छेड़छाड़ नहीं कर पाएगा।
निगमायुक्त अभिषेक मीणा ने बताया कि एनडीसी पोर्टल पर अपनी संपत्ति (प्रॉपर्टी) आईडी. के डाटा को स्व-प्रमाणित जरूर करना चाहिए। इसके साथ ही आईडी के डाटा को लॉक कर देना चाहिए। संपत्ति आईडी को लॉक करने से कोई अन्य व्यक्ति उससे किसी प्रकार की छेड़खानी नहीं कर सकता और न ही उसमें कोई तब्दीली लाने के लिए आपत्ति दर्ज कर सकेगा। जिससे संपत्ति मालिक स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सकेंगे।
विज्ञापन

उप निगमायुक्त अशोक कुमार ने बताया कि एनडीसी पोर्टल पर संपत्ति आईडी के डाटा को स्व-प्रमाणित करते ही संपत्ति आईडी लॉक हो जाती है। इसके बाद यदि कोई भी व्यक्ति इसमें आपत्ति लगाना चाहेगा तो उसके लिए ओटीपी मांगा जाएगा, जो सम्बंधित संपत्ति मालिक के पास आएगा। बिना ओटीपी के वह कुछ नहीं कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप निगमायुक्त ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में कर्मचारियों की टीमें गठित की गई हैं, जो घर-घर जाकर सभी संपत्ति धारकों से संपर्क कर संपत्ति आईडी का डाटा स्व-प्रमाणित करने का कार्य कर रही है। संपत्तिधारकों से अपील है कि वह नगर निगम की टीमों का सहयोग करें। अब तक कुल 168297 संपत्तियों में 23800 ही स्व प्रमाणित हुई हैं, जो कुल 14.15 प्रतिशत है।
ऐसे करें आईडी स्व-प्रमाणित
सबसे पहले एनडीसी पोर्टल property.ulbharyana.gov.in (प्रॉपर्टी डॉट यूएलबी हरियाणा डॉट जीओवी डॉट इन) साइट पर जाएं। इसके बाद अगर किसी व्यक्ति ने साइट पर पंजीकरण किया हुआ है तो ठीक, नहीं तो न्यू पंजीकरण का बटन क्लिक कर उस पर अपना ब्योरा दर्ज करें। इसके पश्चात अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से लॉगिन करें तथा सर्च फील्ड में जाकर प्रॉपर्टी आईडी को सर्च करें। फिर प्रॉपर्टी का ब्योरा पर क्लिक कर उसे चेक करें। प्रत्येक ब्योरा के आगे येस व नो, दोनों विकल्प मिलेंगे। उन्हें पढ़ने के बाद, सारा डाटा ठीक दिखाई दे, तो उसे यस कर दें। अंत में परिवार पहचान पत्र या आधार नंबर डालकर सब्मिट करें, उसके पश्चात प्रॉपर्टी आईडी स्व-प्रमाणित हो जाएगी।


स्व प्रमाणित करने वालों को मिलेगी 10 प्रतिशत की छूट
स्व-प्रमाणित करने वाले संपत्ति मालिक को वित्त वर्ष 2024-25 के संपत्ति कर पर 10 प्रतिशत छूट प्रदान की जाएगी। यदि प्रॉपर्टी आईडी डाटा में कोई त्रुटि हो, तो रजिस्ट्री व आधार कार्ड जैसे आवश्यक दस्तावेजों सहित नगर निगम कार्यालय के नागरिक सुविधा केंद्र (सीएफसी.) में आकर आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed