फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Theft in mini secretariat located in Sector-12 of Karnal

Karnal News: लघु सचिवालय से 25 लाख रुपये ले उड़े चोर, 24 घंटे पुलिस पहरे के बावजूद बनाया निशाना

Thu, 02 Mar 2023 04:28 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 02 Mar 2023 04:28 PM IST
सार

शातिर बदमाशों ने लघु सचिवालय में चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को एक बड़ी चुनौती दी है। चोरों को पता था कि लघु सचिवालय के कैश काउंटर पर 25 लाख रुपये रखे हुए हैं। पहले बदमाशों ने रेकी की। उसके बाद घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Theft in mini secretariat located in Sector-12 of Karnal
करनाल के लघु सचिवालय में चोरी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

करनाल में पुलिस गश्त के बाद भी बदमाश सक्रिय हैं। बुधवार देर रात को बदमाशों ने सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय को निशाना बनाया। लघु सचिवालय में देर रात घुसे बदमाशों ने सुविधा केंद्र को खंगालते हुए करीब 25 लाख रुपये की नगदी लेकर फरार हो गए। बदमाशों को पता था कि सुविधा केंद्र में कैमरे भी लगे हैं। कैमरे से बचने के लिए चोर डीवीआर तक उठा ले गए। सुबह होने पर सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। मौके पर फिंगर प्रिंट्स एक्सपर्ट पहुंचे और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए नाकेबंदी भी की, मगर बदमाशों का कोई सुराग तक नहीं मिल सका।
विज्ञापन

 
24 घंटे रहता है पुलिस का सख्त पहरा 
सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय में 24 घंटे पुलिस का सख्त पहरा रहता है। क्योंकि यहां पर एसपी और डीसी का दफ्तर भी है। मुख्य गेट पर पुलिस मौजूद रहती है। आने-जाने वाले लोगों की पूछताछ के बाद एंट्री होती है। इतनी सख्ती के बावजूद रात में बदमाश आसानी से अंदर घुस गए। सुविधा केंद्र को खंगालते हुए चोरी की वारदात को आसानी से अंजाम देने के बाद फरार भी हो गए, मगर पुलिस को बदमाशों की भनक तक नहीं लग सकी।
विज्ञापन

 
शातिर बदमाशों ने लघु सचिवालय में चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को एक बड़ी चुनौती दी है। चोरों को पता था कि लघु सचिवालय के कैश काउंटर पर 25 लाख रुपये रखे हुए हैं। पहले बदमाशों ने रेकी की। उसके बाद घटना को अंजाम दिया। बदमाश कैमरे से बचने के लिए डीवीआर तक उठा ले गए। सिविल लाइन एसएचओ को ललित गोहरा का कहना है कि बदमाशों को पकड़ने के लिए नाकेबंदी की गई है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed