फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The youth snatched the meter from the electricity corporation team and ran away.

Karnal News: बिजली निगम की टीम से मीटर छीन भाग गया युवक

Thu, 19 Mar 2026 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 19 Mar 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
The youth snatched the meter from the electricity corporation team and ran away.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। निगदू थाना क्षेत्र के ब्राह्मण माजरा गांव में मंगलवार को बिजली बिल की रिकवरी के लिए गई बिजली निगम की टीम से आरोपी सावन बिजली का मीटर छीनकर भाग गया। टीम ने पीछा भी किया, लेकिन हाथ नहीं आया। मामले में निगम के उपमंडल अधिकारी राजवीर काैशिक ने निगदू थाना पुलिस को शिकायत दी है।

उतर हरियाणा बिजली वितरण निगम के उपमंडल अधिकारी (ऑपरेशन) निगदू राजवीर काैशिक ने पुलिस को शिकायत दी कि ब्राह्मण माजरा गांव के रमेश कुमार का बिजली का बिल बकाया था। इसी की वसूली के लिए एरिया प्रभारी जेई रोहित यादव अपनी टीम के साथ ब्राह्मण माजरा गांव में गए थे। उनके साथ सहायक फोनमैन राजेश कुमार, सहायक लाइनमैन सोहन लाल और संजीव मौजूद थे। बिजली निगम की टीम वहां पहुंची और आरोपी सावन के सामने बिजली मीटर उतारा। इसी दाैरान आरोपी सावन ने टीम से मीटर छीन लिया और गांव की ओर भाग गया। टीम ने पीछा किया, लेकिन काबू नहीं आया।
विज्ञापन

निगदू थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया पुलिस ने उपमंडल अधिकारी राजवीर कौशिक की शिकायत पर निगदू थाना पुलिस ने आरोपी सावन के खिलाफ सरकारी संपत्ति छीनने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed