फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The young man was murdered in a love affair, recovering the dead body is a challenge for the police

Karnal News: प्रेम-प्रसंग में की थी युवक की हत्या, शव बरामद करना पुलिस के लिए चुनौती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
The young man was murdered in a love affair, recovering the dead body is a challenge for the police
- तीसरे दिन भी गोताखारों ने नहर में चलाया तलाशी अभियान
विज्ञापन

- पुलिस की निगरानी में है हत्यारोपी, शव न मिलने पर नहीं हो सकी गिरफ्तारी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुंजपुरा। प्रेम-प्रसंग में युवक की हत्या की बात पुलिस तफ्तीश में सामने आ रही है मगर शव को बरामद करना पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। शनिवार को भी नहर में पुलिस ने शव ढूंढ़ने के लिए अभियान चलाया। गोताखोरों ने घंटों नहर में शव की तलाश की मगर नहीं मिला। उधर, महिला और एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया था। जिन पर युवक की हत्या का आरोप लगा है। एक आरोपी परिवार की ही सदस्य है।
मुगल माजरा गांव निवासी 25 वर्षीय युवक सुमित का शव शनिवार को तीसरे दिन नहर से बरामद नहीं हो सका। परिवार के लोग एवं रिश्तेदार बीते तीन दिन से कुराली नहर पुल पर डेरा डाले हैं। शनिवार को कुराली पुल से लेकर करीब तीन किलोमीटर तक गोताखोरों ने नहर में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। सर्द मौसम में गोताखोरों के लिए पानी में शव ढूंढ़ना मुश्किल हो गया। गोताखोर करण, अनिल, नीरज व सावन पश्चिमी यमुना नहर में लगातार सुमित का शव तलाश रहे हैं।
विज्ञापन

उधर पुलिस अब तक शव बरामद न होने के कारण आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि आई-20 कार की भूमिका की भी जांच की जानी चाहिए। सुमित के मामा के बेटे सुशील ने बताया कि 15 जनवरी को सुमित की शादी होनी निश्चित हुई थी, लेकिन इससे पूर्व ही परिवार के ही युवक ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर साजिश के तहत सुमित की हत्या कर शव नहर में फेंक दिया। जिस युवक पर सुमित की हत्या का आरोप लगा है। उस युवक का दादा और मृतक सुमित के दादा सगे भाई हैं। इतना ही नही दोनों की दादी भी सगी बहनें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed