फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The weather of Karnanagari has improved, cold will increase

Karnal News: कर्णनगरी की फिजा हुई बेहतर, बढ़ेगी सर्दी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
The weather of Karnanagari has improved, cold will increase
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। कर्णनगरी की फिजा वीरवार को संतोषजनक के बाद बेहतर हो गई है, क्योंकि अब हवा की गुणवत्ता का सूचकांक 50 दर्ज किया गया है, जिसे अच्छा माना जाता है।
अलसुबह हल्का कोहरा दिखा लेकिन दिनभर मौसम साफ रहा। हालांकि तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि तापमान में और गिरावट आएगी, जिससे रात्रिकालीन सर्दी बढ़ेगी। सात व 11 दिसंबर को मौसम में बदलाव भी संभावित है।
काफी दिनों से कर्णनगरी की फिजा खराब है, यहां का एक्यूआई 300 के पार तक गया है। भले ही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने करनाल जिले में अभी ग्रैप-4 की शर्तो को हटाने का विधिवत ऐलान नहीं किया है लेकिन भवनों का निर्माण या खुदाई आदि के कार्य लगभग शुरू हो चुके हैं। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान की जिला मौसम वेधशाला में वीरवार का अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो बुधवार को 26.8 था।
विज्ञापन

इसी तरह न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है, जो 9.6 से घटकर 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि अभी तापमान में और गिरावट आएगी, जिससे रात्रिकालीन सर्दी में इजाफा होगा। उधर, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार सात दिसंबर को एक हल्की पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिसके कारण मौसम में कुछ बदलाव संभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसमान में बादलों की आवाजाही हो सकती है। इसके बाद अब तापमान में गिरावट के आसार बन रहे हैं। एक्यूआई की बात करें तो पिछले नि दिनों से लगाकर हवाएं चलने के कारण लंबे समय बाद वीरवार को करनाल का एक्यूआई 50 दर्ज किया गया है, जो अच्छा माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed