फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The wait is over, the admission process of colleges will start from August 1

इंतजार खत्म, एक अगस्त से शुरू होगी कॉलेजों की दाखिला प्रक्रिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
The wait is over, the admission process of colleges will start from August 1
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। कॉलेजों में दाखिले को लेकर विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। हरियाणा बोर्ड और सीबीएसई की ओर से कक्षा 12वीं का परिणाम जारी होते ही उच्चतर शिक्षा विभाग ने कॉलेजों में दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया है। पहली अगस्त से दाखिला प्रक्रिया शुरू हो रही है।
विद्यार्थियों को दाखिले के लिए पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। दाखिले के लिए इस बार परिवार पहचान पत्र अनिवार्य किया गया है। इसी के आधार पर ही विद्यार्थियों को सीटों पर जातिगत आरक्षण व वित्तीय लाभ मिलेंगे।
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से जारी पत्र के अनुसार, दाखिला प्रक्रिया शुरू होने से पहले कॉलेजों को 28 जुलाई की रात तक अपनी प्रोफाइल पोर्टल पर अपडेट करनी होगी। यानी सीटों की संख्या, दाखिले के नोडल अधिकारी, कॉलेज के बैंक खाते की जानकारी, सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन (विषय संयोजन) और फीस आदि का विवरण देना होगा। इस विवरण को 29 से 31 जुलाई तक मुख्यालय से स्वीकृति मिलेगी। इस अवधि में यदि कोई संशोधन होगा तो मुख्यालय की ओर से कराया जा सकेगा। उसके बाद विद्यार्थियों की आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। जिले के 15 कॉलेजों में स्नातक की 9430 सीटें हैं। जहां 12वीं पास हुए 17702 विद्यार्थी दाखिले के लिए आवेदन करेंगे यानी एक सीट पर दो विद्यार्थी दौड़ में होंगे। ऐसे में दाखिले को लेकर इस बार काफी मारामारी रहेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेजों के लिए निर्देश
- विषय संयोजन की सीटों को फ्रीज करने के बाद किसी भी बदलाव की अनुमति नहीं होगी।
- पिछले वर्ष के प्रवेश के रुझान को ध्यान में रखते हुए कॉलेज विषय संयोजन करेंगे।
- संबद्ध विश्वविद्यालय में पंजीकरण रिटर्न समय पर जमा करना केवल कॉलेजों द्वारा सुनिश्चित किया जाएगा।
तीन विषय संयोजन चुनना अनिवार्य
एक से अधिक विषय संयोजन वाले पाठ्यक्रमों के मामले में उम्मीदवारों के लिए प्रवेश फॉर्म भरने के समय एक कॉलेज या विभिन्न कॉलेजों में न्यूनतम तीन विषय संयोजन चुनना अनिवार्य किया जाएगा। सत्र 2022-23 के दौरान मेरिट सूची तैयार करने के लिए वेटेज मानदंड भी वही रहेगा जो सत्र 2021-22 में था। जिस आवेदक के प्रवेश की पुष्टि हो गई है, उसे प्रवेश के 10 दिनों के भीतर कॉलेज में अपना मूल प्रवास प्रमाणपत्र जमा करना होगा, यदि उसने स्कूल शिक्षा बोर्ड के अलावा किसी अन्य बोर्ड से योग्यता परीक्षा उत्तीर्ण की है।
पहली पसंद के कॉलेज में सत्यापित होंगे दस्तावेज
आवेदक पहली पसंद के रूप में जिस कॉलेज को चुनेगा उस कॉलेज द्वारा ऑनलाइन दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया सभी कॉलेजों में चलेगी। दस्तावेजों के सत्यापन के आधार पर विद्यार्थियों को शुरुआत में केवल अंतिम (प्रोविजनल) दाखिला दिया जाएगा। किसी भी स्तर पर विसंगति के मामले में कॉलेज बिना किसी सूचना के छात्र के अंतिम प्रवेश को रद भी कर सकते हैं। फीस ऑनलाइन जमा होगी। ओपन काउंसलिंग के दौरान ऑफलाइन की व्यवस्था हो सकती है।

ऐसे चलेगी दाखिला प्रक्रिया-
- 01 से 08 अगस्त : विद्यार्थी दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
- 02 से 09 अगस्त : आवेदन के बाद दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया होगी।
- 12 अगस्त : पहली मेरिट लिस्ट जारी होगी।
- 13 से 16 अगस्त : विद्यार्थी फीस जमा करवा सकेंगे।
- 19 अगस्त : दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होगी।
- 20 से 23 अगस्त : विद्यार्थी फीस जमा करवा सकेंगे।
- 22 अगस्त से : शिक्षा सत्र शुरू होगा।
- 26 अगस्त : सीटें खाली बचने पर ओपन काउंसलिंग और आवेदन करने के लिए दोबारा पोर्टल खुलेगा।
किस बोर्ड के कितने विद्यार्थी
बोर्ड कुल लड़के लड़कियां
एचबीएसई 11299 5411 5888
सीबीएसई 6403 2991 3412
कुल 17702 8402 9300
किन कॉलेजों में कितनी सीटें
- 9430 सीटें कुल हैं 15 कॉलेजों में
- 3730 सीटें हैं 08 कन्या कॉलेजों में
- 5700 सीटें हैं को-एजूकेशन कॉलेजों में
- 5320 सीटें हैं 10 राजकीय कॉलेजों में
- 4110 सीटें हैं 05 एडेड कॉलेजों में
टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी
प्रवेश संबंधी किसी भी समस्या के लिए विद्यार्थी डीएचई के टोल फ्री नंबर 1800 180-2133 या हेल्पडेस्क ईमेल आईडी पर admissions@highereduhry.com पर संपर्क कर सकते हैं। दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन ही चलेगी, इसलिए सभी विद्यार्थी पोर्टल पर पंजीकरण जरूर कराएं।
- डॉ. रेखा शर्मा, प्रिंसिपल, राजकीय पीजी कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed