फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The villagers harvested organically gas plant

गैस प्लांट पर ग्रामीणों ने काटा बवाल

Mon, 26 May 2014 11:56 PM IST
करनाल
करनाल Updated Mon, 26 May 2014 11:56 PM IST
विज्ञापन
गांव कोहंड के फाटक पर रविवार रात को कुछ युवकों ने एक ट्रक चालक व
विज्ञापन
परिचालक पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया, जिससे ट्रक चालक व परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

ट्रक चालक की पिटाई के विरोध विरोध में गांव गुढ़ा के सैकड़ों ग्रामीणों ने गुढ़ा गैस प्लांट के मुख्य गेट में जमकर हंगामा किया और हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों द्वारा गेट पर लगाए गए जाम के कारण करीब दो घंटे तक प्लांट से वाहनों के आवागमन का सिलसिला रुक गया।

जैसे ही मामले की सूचना घरौंडा पुलिस को मिली तो थाना प्रभारी गुरविंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। पुलिस द्वारा हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई करने के आश्वासन के बाद ही ग्रामीणों ने रास्ता बहाल किया। रविवार देर रात गांव गुढ़ा निवासी राजकपूर व उसका परिचालक बिट्टू सिलेंडरों से भरी गाड़ी खाली करके गुढ़ा गैस प्लांट वापस आ रहा था।

गांव कोहंड के फाटक पर लगभग दो दर्जन युवकों ने उन पर हमला बोल दिया। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आसपास के दुकानदारों ने इसकी सूचना मूनक पुलिस व उनके परिजनों को पुलिस को दी गई। मूनक चौकी हरिकिशन रात को ही मौके पर पहुंचे और परिजनों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

गांव गुढ़ा के ग्रामीणों को जैसे ही राजकपूर व उसके परिचालक पर हमले की सूचना मिली तो सोमवार को सुबह सैकड़ों महिला-पुरुष गुढ़ा गैस प्लांट पर पहुंच गए और जमकर बवाल काटा। ग्रामीणों ने प्लांट के कर्मचारियों व अधिकारियों व गैस सिलेंडरों के ट्रकों पर प्लांट में आवागमन पर रोक लगा दी और हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। ग्रामीण राजकुमार, मदन, संजय, ईश्वर नंबरदार, ब्रह्म सिंह, राजेंद्र सिंह का कहना है कि पुरानी रंजिश को लेकर गांव कोहंड के कुछ युवकों ने राजकपूर व बिट्टू लाठी डंडों से हमला करके बुरी तरह से घायल कर दिया।

 उन्होंने बताया कि पहले भी गांव कोहंड के युवकों ने इस पर हमला किया था। सोमवार सुबह मामला बढ़ता देख चौकी प्रभारी ने इसकी सूचना थाना प्रभारी गुरविंद्र सिंह को दी। थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच की। थाना प्रभारी व प्लांट के मैनेजर शमरेश ने ग्रामीणों को हमलावरों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

कोट
रविवार रात को कुछ कोहंड के युवकों ने एक ट्रक चालक व परिचालक को लाठी डंडों से पीट दिया था। हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर गांव गुढ़ा के ग्रामीणों ने विरोध किया था। ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
- गुरविंद्र सिंह, थाना प्रभारी घरौंडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed