फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The team of police, transport and education department will tighten the screws

Karnal News: पुलिस, परिवहन और शिक्षा विभाग की टीम कसेगी शिकंजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
The team of police, transport and education department will tighten the screws
- घरौंडा क्षेत्र में हर बुधवार होगी स्कूल वाहनों की जांच, संयुक्त कमेटी गठित
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। घरौंडा क्षेत्र में हर बुधवार को स्कूल वाहनों की जांच होगी। साथ ही एसडीएम ने पुलिस, परिवहन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को शामिल करते हुए एक संयुक्त टीम का भी गठन किया है। जो स्कूल वाहनों की जांच करते हुए मानकों की अवहेलना करने वालों पर शिकंजा कसेगी।

एसडीएम घरौंडा राजेश कुमार सोनी का कहना है कि घरौंडा क्षेत्र में अब सप्ताह में हर बुधवार को स्कूल वाहनों की जांच निरंतर की जाएगी। नियमों की अवहेलना करने वाले स्कूल प्रबंधकों तथा वाहन चालक व परिचालक पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। घरौंडा क्षेत्र में परिवहन विभाग, शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया है। यह टीम सप्ताह के हर बुधवार को सभी स्कूल वाहनों की जांच करेगी। जांच उपरांत टीम अपनी जांच रिपोर्ट एसडीएम कार्यालय में सौंपेगी। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि वे भी अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए स्वयं ध्यान जरूर रखें और अगर स्कूल वाहनों को लेकर किसी तरह की शिकायत हो तो वे एसडीएम कार्यालय घरौंडा में अपनी शिकायत दे सकते हैं।
विज्ञापन


सुस्त हो चुकी थी पुरानी टीमें
स्कूल बसों की जांच के लिए 2022 में प्रदेश सरकार की ओर से एसडीएम की अध्यक्षता में टीमों का गठन किया गया था लेकिन ये टीमें सुस्त हो चुकी थी। महेंद्रगढ़ में हादसे के बाद अमर उजाला ने इस मुद्दे को उठाया था। इस पर संज्ञान लेते हुए एसडीएम घरौंडा ने सबसे पहले नई टीम का गठन किया है। उनका कहना कि किसी भी सूरत में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी स्कूलों और विद्यार्थियों के हित में ही है। इसका हर हाल में पालन सुनिश्चित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed