फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The students themselves performed the yagya by chanting mantras, made a sacrifice, Karnal

14. खुद मंत्रोच्चारण करके विद्यार्थियों ने किया यज्ञ, डाली आहुतियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 02:01 AM IST
विज्ञापन
The students themselves performed the yagya by chanting mantras, made a sacrifice, Karnal
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। डॉ. गणेश दास डीएवी महिला शिक्षण महाविद्यालय में स्वामी दयानंद सरस्वती जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आर्यभट्ट यज्ञ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साह से हिस्सा लिया। विद्यार्थियों खुद वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ किया और सभी से आहुतियां भी डलवाई। मंत्रोच्चारण से प्रांगण गूंज उठा।
करीब एक घंटे चली प्रतियोगिता में यज्ञ में सभी विधि का पालन करने पर डीएवी स्कूल कर्ण ताल की टीम प्रथम, डीएवी स्कूल पानीपत की टीम द्वितीय और श्रद्धानंद अनाथाश्रम व डीएवी स्कूल सेक्टर-13 की टीम तीसरे स्थान पर रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान की प्रिंसिपल डॉ. राकेश संधू ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को यज्ञ का महत्व बताया और स्वामी दयानंद के जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

उन्होंने सभी को अपनी दिनचर्या में यज्ञ शामिल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यज्ञ करने से जहां पर्यावरण शुद्ध होता है। वही मन के विकार भी नष्ट होते हैं और दिमाग शांत होता है। यज्ञ करने से हमें आध्यात्मिक के अलावा स्वास्थ्य लाभ भी प्राप्त होता है। निर्णायक की भूमिका शशि आर्य ने निभाई। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed