{"_id":"3d5c4905acf0a5f46ee5e6381325b820","slug":"the-student-to-toilet-train-from-the-brink-of-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौच के लिए गई छात्रा की ट्रेन की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौच के लिए गई छात्रा की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
करनाल
Updated Tue, 17 Dec 2013 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल में शौच के लिए गई छात्रा की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जीआरपी ने परिजनों के बयान पर कार्रवाई की है।
तरावड़ी के वार्ड नंबर छह की रहने वाली 15 वर्षीय संध्या तरावड़ी के राजकीय विद्यालय में ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा थी। प्रतिदिन की तरह संध्या मंगलवार की सुबह भी शौच के लिए लाइन पार खेतों की ओर जा रही थी लेकिन धुंध होने के कारण रेलवे लाइन पार करते हुए संध्या को अज्ञात ट्रेन ने चपेट में ले लिया। संध्या ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
पड़ोस के लोगाें ने ट्रेन जाने के बाद संध्या को मृत देखा तो घटना की सूचना परिजनों व जीआरपी को दी। जांच अधिकारी सोमदत्त ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब छह बजे संध्या शौच जाने के लिए घर से निकली थी लेकिन उसे ट्रेन दिखाई नहीं दी और मौत हो गई।
ऑटो चालक की लापरवाही से वृद्ध की मौत
करनाल में लापरवाही से ऑटो चलाने वाले चालक के खिलाफ मधुबन थाना पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।
यहां कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। ऑटो चालक पर आरोप है कि चालक को धीरे चलाने की सलाह देने पर चालक ने कुटेल के समीप मोड़ पर तेज गति से ऑटो को कट लगाकर पलट दिया था, जिसमें पिता पुत्र घायल हो गए थे। करीब एक सप्ताह के उपचार के दौरान सोमवार को वृद्ध ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
रायपुर का रहने वाला 75 वर्षीय मलखान सिंह अपने पुत्र अनवर के साथ आठ दिसंबर को चालक अरुण के ऑटो से करनाल आ रहा था। जब अरुण ऑटो को गफलत से अधिक गति में चला रहा था तो मलखान ने उसे धीरे चलाने की सलाह दी लेकिन गुस्साए अरुण ने कुटेल मोड़ पर कट लगाकर ऑटो पलट दिया। ऑटो पलटने के बाद मलखान व उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्हें शहर के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। यहां सोमवार देर रात मलखान ने दम तोड़ दिया। जांच अधिकारी बलजीत सिंह ने बताया कि अरुण मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला है। पिछले काफी समय से दुर्गा कॉलोनी में रहकर ऑटो चलाता है। मलखान सिंह के मना करने के बाद भी अरुण ने ऑटो को हाईवे पर कट लगाकर मोड़ने का प्रयास किया।
जहर से वृद्ध की जान गई
करनाल में शराब के नशे में जहरीली दवाई को शराब समझकर गटकने वाले वृद्ध ने सोमवार देर रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
असंध पुलिस ने मृतक के पुत्र महताब सिंह के बयान पर कार्रवाई की है। असंध के गांव मर्दान खेड़ा का रहने वाला 65 वर्षीय जसबीर सिंह शराब का आदी थी। शराब के नशे में जसबीर सिंह ने एक सप्ताह पूर्व घर पर रखी जहरीली दवाई को शराब समझ कर गटक लिया था। हालत खराब होने पर परिजनों ने उसे उपचार के लिए शहर के निजी अस्पताल में दाखिल कराया।
कड़ी सुरक्षा में बकरवाल को अदालत में किया गया पेश
करनाल में 2011 में इंद्री के पास प्लाइवुड के व्यापारियों से साढे़ आठ लाख रुपये लूटने वाले दिल्ली के नामी बदमाश मनोज बकरवाल और उसके साथी जयदेव को अदालत में पेश किया गया। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जसबीर सिंह के अवकाश पर होने के कारण आरोपियों को एडीजेएम नरेंद्र कौर की अदालत में पेश किया गया।
उन्हें अब अगले साल आठ जनवरी को अदालत में पेश होना है। जयदेव इन दिनों जमानत पर है। बकरवाल को भारी पुलिस बल के साथ अदालत लाया गया था। तीसरा आरोपी नाबालिग होने के कारण उसका मामला जुवेनाइल अदालत में चल रहा है।
उसे 12 फरवरी को अदालत में पेश होना है। इस मामले में मुलजिम पक्ष की ओर से एडवोकेट कैलाश बजाज और एडवोकेट मोहित चौधरी अदालत में पेश हुए।
एटीएम तोड़ने का प्रयास
असंध में करनाल-असंध मार्ग पर सोमवार देर रात अज्ञात चोरों ने पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम का तोड़कर धनराशि चुराने का प्रयास किया। शाखा प्रबंधक एसके मित्तल ने बताया कि रात को पुलिस जब गश्त लगा रही थी तो उन्होंने एटीएम का दरवाजा खुला देखा।
पुलिस के माध्यम से सूचना मिलने पर जब सुबह उन्होंने देखा तो एटीएम का ताला टूटा हुआ था। उसके बाद जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया एफएसएल टीम ने मौके पर आकर स्थिति का जायजा लिया। समाचार लिखे जाने तक एटीएम से कितना पैसा चुराया गया है कितना नहीं, अभी तक कोई खुलासा नहीं हो पाया है। बैंक मैनेजर ने बताया कि इसकी अभी जांच चल रही है।