फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The statue of the female warrior will fill with enthusiasm

Karnal News: महिला वीरांगना की प्रतिमा भरेगी जोश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
The statue of the female warrior will fill with enthusiasm
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। सदर बाजार में महीनों से स्थापित अमर शहीद वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा का लोकार्पण हो चुका है। भारत की पहली महिला वीरांगना की प्रतिमा अब नई पीढ़ी में देश की रक्षा में आगे खड़े रहने का जोश भरेगी। कर्ण नगरी में अखिल भारतीय लोधी समाज का राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद धूमधाम से शोभायात्रा निकालकर इस प्रतिमा का अनावरण किया गया।
प्रतिमा का अनावरण अखिल भारतीय लोधी महासभा के अध्यक्ष एवं एटा सदर के विधायक लोधी विपिन कुमार वर्मा डेविड द्वारा किया गया। अनावरण समारोह में लांजी मध्य प्रदेश के विधायक राजकुमार कराहे, छत्तीसगढ़ से विधायक यशोदा वर्मा, पूर्व मंत्री राजीव लोधी और पूर्व विधायक अनिता वर्मा विशेष तौर पर पहुंचे।
विज्ञापन

अमर उजाला ने शहर में विभिन्न जगहों पर स्थापित महानुभावों की प्रतिमाओं के ढके होने व अनावरण के इंतजार को लेकर माननीयों द्वारा समय न देने के मामले को प्रमुखता से उठाया था। सात नवंबर के अंक में इस समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। इस पर संज्ञान लेते हुए अखिल भारतीय लोधी महासभा के राष्ट्रीय महासचिव एवं करनाल के जिलाध्यक्ष सुरिंद्र लोधी ने अगले दिन ही अनावरण की तिथि के समय को तय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रतिमा को स्थापित हुए कई माह का समय बीत चुका है, लेकिन अनावरण के लिए समय नहीं मिल पाया। समाज की ओर से करनाल में राष्ट्रीय अधिवेशन किया जा रहा है। अब इससे अगले दिन ही प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। केंद्रीय व राज्य सरकार के मंत्रियों को भी आमंत्रित किया गया था पर पूर्व सीएम ओपी चौटाला के निधन से राजकीय शोक के कारण समारोह में शामिल नहीं हो सके।
उज्जैन में तैयार हुई प्रतिमा ःराष्ट्रीय महासचिव के अनुसार, भारत की पहली महिला शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई की प्रतिमा को उज्जैन से तैयार कराया गया। करीब पांच लाख रुपये की लागत से फाइबर की इस प्रतिमा को आर्टिस्ट रघुनंदन नरवरिया ने बनाया है। साढ़े 12 फुट की ऊंची प्रतिमा साढ़े सात फुट का चबूतरे पर स्थापित है।

वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी भारत की पहली महिला शहीद वीरांगना थीं। वे 1857 के भारतीय विद्रोह में अहम भूमिका निभाने वाली थीं। उनका जन्म 16 अगस्त, 1831 को मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के मनकेहणी गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम राव जुझार सिंह और माता का नाम कृष्णा बाई था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed