फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The son was sitting in the school asking where is the father, what will I answer?

बेटा स्कूल में बैठा पूछा रहा पापा कहां हैं, क्या जवाब दूंगी...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
The son was sitting in the school asking where is the father, what will I answer?
कैंटीन में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने के इरादे से ही रणजीत सुबह घर से आया था। इसके लिए वह बुधवार को सुबह एक घंटे पहले स्कूल आया। परिजनों के अनुसार रोजाना वह सुबह सात बजे स्कूल पहुंचता था, जबकि बुधवार सुबह छह बजे ही घर से निकल गया। पत्नी ने जब जल्दी जाने का कारण पूछा तो उसने कैंटीन का सामान खरीदने का बहाना बनाया।
विज्ञापन

जब मौत की सूचना मिली तो पत्नी नूर और परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे। रोते बिलखते हुए वह बोली कि बेटा स्कूल में बैठा पूछा रहा है मेरा पापा कहां है, उसे क्या जवाब दूं। कर्ज देने वाले को तो कर्ज का पैसा मिल जाएगा। पर बेटे को पिता कहां से लाकर दूं। मुझसे तो बात कर लेता। मुझे कर्ज के बारे में नहीं पता था, न लेने वाले ने बताया न देने वाले ने। परेशानी बताते तो समाधान करते। सुबह कैंटीन का सामान लेने की बात कहकर वह घर से निकले थे। मैंने कहा था कि पैसे नहीं हैं तो सामान कहां से लाओगे। उन्होंने जवाब दिया कि दुकानदार से मेरी बात हो गई है मैं सामान ले आऊंगा। मुझे क्या पता था वह ऐसा कदम उठाएंगे।
विज्ञापन

पत्नी नूर का कहना है कि जिनकी वजह से मेरे पति ने आत्महत्या की है उन लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन लोगों ने मेरे पति को इतना प्रताड़ित किया कि मजबूर होकर उन्हें यह कदम उठाना पड़ा है। पत्नी के अलावा माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार में अकेला कमाने वाला था
रणजीत के गांव वालों ने बताया कि वह शरीफ और इमानदार था। रणजीत आठ साल पहले पंजाब के राजपुरा से काछवा आया था, इस समय चड्ढा कॉलोनी में किराए के मकान में रहता था। उसका छह साल का बेटा भी इसी स्कूल में पढ़ता था, जहां वह कैंटीन चलाता था। रणजीत की मां ने बताया कि परिवार के पास अब खाने का भी संकट है। वह अकेला कमाने वाला था, उसी के सहारे परिवार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed