{"_id":"65c5602b39a8922ea0014bb7","slug":"the-road-to-karna-canal-and-raghunath-temple-will-be-repaired-will-get-rid-of-potholes-karnal-news-c-18-1-knl1006-322164-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कर्ण कैनाल और रघुनाथ मंदिर की सड़क होगी दुरुस्त, गड्ढों से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कर्ण कैनाल और रघुनाथ मंदिर की सड़क होगी दुरुस्त, गड्ढों से मिलेगी निजात
विज्ञापन
- दोनों मार्गों के सुदृढ़ीकरण में 4.66 करोड़ रुपये किए जांएगे खर्च
- इन सड़कों पर बने गड्ढों से वाहन चालक और दुकान भी थे परेशान
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। शहर के कर्ण कैनाल (मुगल कैनाल) रोड के साथ-साथ रघुनाथ मंदिर मार्ग की सड़क दुरुस्त की जाएगी। ये सड़कें लंबे समय से जर्जर हैं। अब इनके सुदृढ़ीकरण से लोगों को राहत मिलेगी। वीरवार को निवर्तमान महापौर रेनू बाला गुप्ता और मुख्यमंत्री प्रतिनिधि संजय बठला ने कार्य का शुभारंभ किया। कर्ण कैनाल रोड के दोनों ओर की सड़कें सीमेंट कंक्रीट से बनेगी। इसके साथ-साथ पानी की निकासी के लिए सोशल ड्रेन भी बनाई जाएगी। कर्ण कैनाल व रघुनाथ मंदिर वाली दोनों सड़कों पर चार करोड़ 66 लाख रुपये से सीसी सड़कें, बरसाती नाला भी तैयार किया जाएगा।
निवर्तमान महापौर रेनू बाला गुप्ता ने कहा कि अमृत परियोजना के तहत सीवरेज और स्टोरम वाटर नेटवर्क को भविष्य की जनसंख्या के आधार पर मजबूत करने का काम किया जा रहा है। मौके पर वार्ड 13 व 10 के निवर्तमान पार्षद ईश गुलाटी व वीर विक्रम कुमार, नगर निगम की कार्यकारी अभियंता मोनिका शर्मा व प्रियंका सैनी, कनिष्ठ अभियंता रवि कुमार मौजूद रहे।
सड़कों को बचाने के लिए बनेगा रोड फर्नीचर
निगमायुक्त अभिषेक मीणा ने बताया कि कर्ण कैनाल वाली रोड की 2.7 किमी लंबी सड़क के दोनों ओर के सुदृढ़ीकरण पर करीब दो करोड़ 43 लाख 82 हजार रुपये व्यय आएगा। सड़क बार-बार टूटती है, जिसे देखते हुए रोड फर्नीचर के तहत कैटआई, रिफ्लेक्टर, थर्मोप्लास्टिक पेंट, सोलर स्टड, डेलीनेटर और जेब्रा क्रॉसिंग भी बनाई जाएगी। इसके अलावा रघुनाथ मंदिर वाली सड़क करीब 750 मीटर लंबी है, इस मार्ग के सुदृढ़ीकरण कार्य पर दो करोड़ 22 लाख 94 हजार रुपये की राशि खर्च होने का अनुमान है। इस मार्ग के दोनों ओर पहले बरसाती पानी निकासी के लिए नाला बनाया जाएगा। इसके बाद रेलवे रोड स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से बगवाड़िया गैस एजेंसी चौक तक सीमेंट कंक्रीट से मजबूत सड़क का निर्माण किया जाएगा। वाहन चालकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सड़क पर रोड फर्नीचर के तहत कैटआई, रिफ्लेक्टर, थर्मोप्लास्टिक पेंट, सोलर स्टड, डेलीनेटर तथा जेब्रा क्रॉसिंग जैसे कार्य भी करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
इन सड़कों का भी सुदृढ़ीकरण होगा
निगमायुक्त ने बताया कि मदनपुर से दहा गांव को जाने वाली सड़क का सुदृढ़ीकरण कार्य भी इस माह शुरू करवाए जाने की संभावना है। इस कार्य के लिए निविदाएं खोली जा चुकी हैं और यह तकनीकी मूल्यांकन की प्रक्रिया में है। इस सड़क पर फैक्ट्रियां मौजूद होने के कारण बड़े वाहनों का यहां आना-जाना लगा रहता है। इसे देखते हुए मजबूत सीमेंट कंक्रीट के ब्लॉक से सड़क का निर्माण किया जाएगा। करीब 1500 मीटर लंबी सड़क पर अनुमानित दो करोड़ 80 लाख रुपये की लागत आएगी।