फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The rain washed away the heat of the season, made people wear woolen clothes

Karnal News: बारिश ने धो दी माैसम की गर्मी, पहनवाए ऊनी कपड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
The rain washed away the heat of the season, made people wear woolen clothes
शुक्रवार को हुई बारिश के दाैरान एक हाथ में छाता पकड़कर व जेकेट डाल कर जाता व्यक्ति। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव ने मौसम को पूरी तरह से बदल दिया है। लोगों को सर्दी का अहसास होने लगा है। शुक्रवार को लोगों ने गर्म कपड़े पहन लिए। शुक्रवार को 5.4 मिमी बारिश हुई। पूरे दिन में धूप नहीं निकली। दिनभर चली बारिश से दिन के तापमान में भी 8.2 डिग्री सेल्सियस तक कमी आई है। लगातार दो दिनों से बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में तापमान चढ़ने का अनुमान जताया है। 24 मार्च को फिर बारिश हो सकती है।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया, जोकि सामान्य से 7 अंक तक कम है। न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जोकि सामान्य से 2 अंक कम है। एक दिन पहले वीरवार को बरसात के बाद भी अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह 5 बजे से लेकर दोपहर करीब 1 बजे तक हुई हल्की बारिश से हाईवे किनारे कई जगह जलभराव जैसे हालात भी हुए। इसके साथ ही गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाैधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि राज्य में 22 मार्च तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य के मौसम में बदलाव आने की संभावना है, जिससे 21 मार्च तक राज्य में आंशिक बादल तथा हल्की से मध्यम गति से हवाएं चल सकती हैं, कहीं कहीं गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा 24 मार्च को भी हल्की बरसात की संभावना है।



ठंडक वरदान लेकिन बारिश से नुकसान
बारिश के कारण खेतों में खड़ी गेहूं की फसल भी खेतों में बिछ गई है। मौसम विभाग के अनुसार अभी 22 तक आंधी व बारिश होने के आसार हैं। इसे लेकर किसान चिंतित हैं। उनका कहना है कि गेहूं के इस समय में ठंडक तो गेहूं के लिए वरदान है लेकिन बारिश नुकसान कर सकती है। आंधी तूफान के चलते गेहूं का पौधा धरती पर बिछ जाएगा। इसके चलते गेहूं के पौधे की जड़ें हिलने से उसका दाना बारीक होगा। इसका सीधा असर पैदावार पर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed